
नयी दिल्ली: समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका के दिवंगत होने के बाद उनकी अनुपस्थिती में पहली बार समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर के कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के नारायण दत्त तिवारी भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में
स्वर्गीय कमल मोरारका व समाजवादी लड़ाका स्वर्गीय मिथिलेस कुमार सिंह को पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

आज की बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी डॉक्टर राम बाबू सिंह ने किया। इस दौरान पार्टी के आंतरिक चुनाव को संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय निर्वाचन अधिकारी के रूप में शब्बीर अहमद खान का चयन हुआ। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर का अगला राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के संस्थापक व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के कर्म स्थली उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही यह फैसला भी सर्वसम्मती से हुआ कि समाजवादी जनता पार्टी (चंद्रशेखर) अपने केंद्रीय कार्यालय को नरेंद्र निकेतन इंद्रप्रस्थ स्टेट से स्थानांतरित करेगा।
पार्टी की गतिविधियों को भविष्य में तेज करने के लिए आज की बैठक में बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने श्यामजी त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया। उनके इस प्रस्ताव पर अन्य सदस्यों ने सहमति जताई और यह निर्णय हुआ कि श्याम जी त्रिपाठी अगले चुनाव तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। तत्पश्चात गुजरात में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ राजनीतिक व आर्थिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया जिसे बाकी के सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया।
इस दौरान कमल मोरारका, मिथिलेश कुमार सिंह के साथ ही पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, सीमा पर शहीद होने वाले जवानों, किसान आंदोलन में शहीद होने वाले दर्जनों किसानों और 7 फरवरी को चमोली में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान 30 लोगों की हुई मौत के प्रति पार्टी सदस्यों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
