
नयी दिल्ली: अक्सर कहा जाता है कि इंसान को आसमान छूने की तमन्ना रखनी चाहिए, लेकिन अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहिए। आज हम आपकी मुलाकात उन चंद लड़कियों से करवायेंगे जो समर्पण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट,संगम विहार झरोदा से जुड़कर न सिर्फ अपने पांव को जमीन पर टिकाये रखने का ख्वाब बुन रही हैं बल्कि भविष्य गढ़ने का भी मजबूत ईरादा रखती हैं। जी हां बात हो हो रही है संस्था के वोकेशनल प्रोग्राम विशेष रूप से ब्यूटिशियन के कोर्स से जुड़े उन लड़कियों जिन्होंने आज अपने प्रतीभा के जरिए रौनक बिखेरा। ईमानदार कोशिश और कड़ी मेहनत की बदौलत इन्होंने आज जो मुकाम तय किया है निश्चित रूप से इनके सपने को भविष्य में मुकाम मिलेगा। ऐसा भी नहीं है कि ये बड़े घर की लड़कियां हैं लेकिन इनके सपने बड़े हैं और संघर्ष के सामने न झुकने की तमन्ना से इनके हौसलों को उड़ान मिल रही है।
नाशिमा का सपना विदेश में पार्लर खोलने का है। जाते—जाते भी वो अपनी प्रतिभा दिखाना नहीं भूली क्योंकि आज ही उसे दुबई के लिए फलाईट पकड़नी है। वो कहती है मेरा सर्टिफिकेट जरूर भेज देना। मैं पूरे सर्मपण के साथ समर्पण वेलफेयर ट्रस्ट का नाम विदेशों तक पहुंचाउंगी।
संस्था द्वारा ब्यूटी कल्चर कार्यक्रम के तहत 8 मेकअप आर्टिस्ट को सम्मानित किया गया। इनके नाम है नाशिमा, आरती, संगीता, मीनाक्षी, रोशनी, साक्षी, मोनिका, पूनम। इनमें से आरती, नसीमा, साक्षी, रौशनी को प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं इन सभी मेकअप आर्टिस्ट ने अपने साथ जो मॉडल लाया था उनके नाम हैं। शानु,इंदू, काजल, प्रीति, बबीता, मुस्कान राय, सीमा, व प्रिया। इन बच्चियों का उत्साह देखते बन रहा था। अपने मॉडल के साथ थिरकतीं ये मेकअप आर्टिस्ट। सबके अलहदा सपने। कोई अपना ब्यूटी पार्लर खोलना चाहता है। तो किसी की मेकअप आर्टिस्ट के रूप में जॉब करने का ख्वाब है, तो कोई पढ़ाई पूरा करना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि समर्पण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा इनकी लिखित परीक्षा भी ली गई थी और इन सभी लड़कियों का उत्साह एवं जीवन में आगे बढ़ने के उद्देश्य से इनका मेकअप सेशन लिया गया एवं मेकअप प्रतियोगिता रखी गई जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।
संस्था की अध्यक्ष शैल कहती हैं कि हमारी संस्था का उद्देश्य ही यह है कि प्रत्येक महिलाओं/बालिकाओं को ऐसा पंख दें जिससे वह उन्मुक्त रूप से उड़ान भर सके। उनके इस प्रयास में हम सदैव उनके साथ खड़े रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि संस्था द्वारा अपने वोकेशनल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत फैशन डिजाईनिंग,कटिंग-टेलरिंग,कप्यूटर प्रशिक्षण, अंग्रेजी स्पिकिंग जैसे कार्यक्रम संचालित किये जाते हैं। साथ ही समर्पण सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पूरे समर्पण के साथ सभी वर्गों के उत्थान के लिए चाहे बच्चे हो युवा हो महिलाओं के लिए काम करेगा हम बच्चों के शैक्षणिक विकास युवाओं के कौशल विकास बुजुर्गों की सेवा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।








