खीरे की खेती से किसान हो सकता है मालामाल..जाने क्या है बुवाई का सही समय

0
531

 

वर्षा वर्मा

नयी दिल्ली: खीरा फल या सब्जी इसको लेकर अलग-अलग लोगों की राय अलग-अलग हो सकती है लेकिन खीरा लोकप्रिय है सलाद से लेकर रायता बनाने के काम आता है और महिलाओं को सुंदरता को बढ़ाने में इसको लेकर शायद ही किसी को इंकार होगा। खैर आज बात बात करते हैं खीरे की खेती की जोकि आमतौर गर्मियों में उगाया जाता है। खीरे की फसल 60 से 90 दिनों में तैयार हो जाती है। इसकी खेती के जरिये किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं। इसकी खेती का उचित समय फरवरी और मार्च महीने का माना जाता है। हालांकि आजकल खीरा पूरे वर्ष उगाया जाता है और इसका उत्पादन लगभग देश के हर हिस्से में किया जाता है। यानी खीरे की खेती खरीफ, रबी और जायद तीनों सीजन में कर सकते हैं। लेकिन गर्मी के मौसम में बाजारों में खीरे की बहुत ज्यादा ही मांग होती है।


क्या कहते हैं कृषि विशेषज्ञ
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि किसान खीरे की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। खीरा बहुत जल्दी तैयार होने वाली फसल है इसलिए इस इससे किसानों की अच्छी कमाई हो जाती है। बुवाई के दो महीने बाद ही इसमें फल लगना चालू हो जाता है। खीरा भोजन के साथ सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है।

इन बातों का रखें ध्यान

खीरा की फसल लगाने के लिए सबसे उपयुक्त मिट्टी दोमट और भारी मिट्टी है जहां यह फसल उगाया जा सकता है। लेकिन साथ ही किसान भाईयों को यह भी ध्यान रखना होगा कि इसकी खेती के लिए अच्छे जल निकास वाली बलुई एवं दोमट मिट्टी अच्छी रहती है। खीरे की खेती के लिए मिट्टी का पीएच मान 6-7 के बीच होना चाहिये।

 

ये भी पढ़ें…

पशुपालकों के साथ खड़ी हरियाणा सरकार, खोलना चाहते हैं डेयरी तो 50 फीसदी सब्स्डिी देगी सरकार देगी

 

क्या है बुवाई का सही समय
वैसे तो ग्रीष्म ऋतु के लिए इसकी बुवाई फरवरी और मार्च के महीने में की जाती है। वहीं वर्षा ऋतु के लिए इसकी बुवाई जून-जुलाई में करते हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में इसकी बुवाई मार्च व अप्रैल माह में की जाती है।

बीज की सही मात्रा

खीरे की खेती में एक एकड़ खेत के लिए 1.0 किलोग्राम बीज की मात्रा काफी है। बिजाई से पहले, फसल को कीटों और बीमारियों से बचाने के लिए और जीवनकाल बढ़ाने के लिए, अनुकूल रासायनिक के साथ उपचार जरूर होता है। बिजाई से पहले बीजों का 2 ग्राम कप्तान के साथ उपचारित किया जाना चाहिए। ये गर्मी में शीतलता प्रदान करता है और हमारे शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन काफी फायदेमंद बताया गया है। बड़ी बात यह है ​कि आजकल खीरे के पाउडर या कच्चे खीरे का इस्तेमाल महिलाओं के सौंदर्य को बढ़ाने के लिए भी होने लगा है।
गर्मी के समय बाज़ारों में खीरे की मांग बने रहने से किसानों को उनका भाव भी अच्छा मिलता है। ​जाहिर सी बात है की जब किसानों को खीरे का भाव अच्छा ​मिलेगा तो किसान क्यों नहीं करेगें। इसलिए किसान खीरे की खेती करने में अपना ज्यादा फायदा समझते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here