अक्षत सरोत्री
नई दिल्ली: गेहूं को लेकर लगातार शोध किए जा रहे हैं और इसकी नई किस्म विकसित की जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली में केंद्र सरकार ने फसलों की 109 नई किस्में जारी की हैं।
इसमें गेहूं की नई किस्म एचआई 1665 भी शामिल थी. इसके अलावा पीएम मोदी ने गेहूं की एक और किस्म एचआई 8840 को भी लॉन्च किया था। गेहूं की इन दोनों की किस्मों को आईसीएआर इंदौर ने तैयार किया है।
लॉन्च होने के बाद इन दोनों किस्मों की मांग में काफी तेजी आई है। सबसे अधिक मांग एचआई 1655 की हो रही है। इन दोनों ही किस्मों के लॉन्च होने के पहले एचआई 1650 की मांग बाजार में सबसे अधिक थी। लेकिन अभी एचआई 1655 की मांग में तेजी देखी जा रही है।
गेहूं की किस्म एचआई 1655 को भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, क्षेत्रीय केंद्र, इंदौर के द्वारा विकसित किया गया है। गेहूं की इस खास किस्म को बनाने के लिए शरबती गेहूं की लोकप्रिय किस्में एचआई 1531 और एचआई 1544 को क्रॉस करके तैयार किया गया है।
गेहूं की इस किस्म को मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के किसानों के लिए अनुशंसित की गई है। इस किस्म में अच्छा उत्पादन हासिल करने के लिए समय पर इसकी बुवाई की जानी चाहिए और इसकी सिंचाई भी सीमित तरीके से करनी चाहिए। एचआई 1655 अधिक उपज देने वाली शरबती गेहूं की एक किस्म है. यह एचआई 1605 से अधिक उत्पादन देती है।
