‘जहां बस्ती, वहीं मकान’! दिल्ली के बजट में झुग्गी के विकास के लिए खर्च होंगे 696 करोड़

0
197

 

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली:  भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने 25 मार्च को 27 वर्षों के बाद विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस बजट में पिछले बजट से 31.56% की बढ़ोतरी की है और वित वर्ष 2025-26 के लिए 1 लाख करोड़ का बजट प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि बजट में दिल्ली की बुनियादी जरूरतों पर फोकस किया गया है। जिसमें सड़क, पानी, बिजली जैसे कई और क्षेत्र शामिल हैं। खासतौर पर, उन्होंने दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए 696 करोड़ रुपए का अलग से पैकेज भी दिया है।

 

दिल्ली के झुग्गी में रहने वाले लोगों का कहना है कि इस बार का बजट उनके लिए काफी खुशियां लेकर आया है। खासतौर पर, उनका कहना था कि जिस तरह से मुख्यमंत्री ने झुग्गी-बस्तियों के लिए अलग से पैकेज दिया है। उसके लिए वे उनका धन्यवाद करते हैं। साथ ही, बजट के साथ-साथ अगले महीने की 2 तारीख से उनकी बस्ती में नालियों और पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है।

 

 

ये भी पढ़े…

दिल्ली में शुरू होगी विद्या शक्ति मिशन योजना, इन छात्रों को मिलेगा फायदा

 

सरकार पूरा करें मकान का वादा
दिल्ली की झुग्गी-बस्तियों में रहने वाली महिलाओं का कहना है कि दिल्ली सरकार को जल्द से जल्द 2500 रुपए का वादा पूरा करना चाहिए। जिसका वे बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। महिलाओं का कहना है, कि झुग्गी-बस्तियों में खासतौर पर उनके बच्चों के लिए, जो पढ़े-लिखे हैं और जिनके पास नौकरी नहीं है। सरकार को नौकरियों का भी प्रबंध करना चाहिए। सभी का यह भी कहना है कि “जहां बस्ती, वहीं मकान” यह भी सरकार का एक वादा था। जिसे पूरा किया जाना चाहिए, उनका कहना है कि जहां पर उनकी बस्ती है, वहीं पर उनका मकान बनाकर दिया जाए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here