
Best Courses After 12th: इस साल 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। और छात्रों को परीक्षा रिजल्ट की जानकारी मिल चुकी है। वे अब आगे के भविष्य को लेकर चिंतित हैं और उनके मन में सबसे बड़ा संदेह यह है, कि 12वीं के बाद क्या करे? या 12वीं के बाद कौन सा कोर्स करे? अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि 12वीं के बाद क्या करना चाहिए। तो आज की यह जानकारी आपके लिए ही है। क्योंकि आज हम आपको हर शैक्षणिक के कोर्सेज, बेस्ट यूनिवर्सिटी और करियर विकल्प के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप 12वीं कर चुके हैं, तो आपके के लिए हम यहां 9 ऐसे कोर्स लेकर आए है। जिसे आप आपने भविष्य को बेहतर बना सकते है। ऐसे में आइए जानते हैं।
1. इंटीरियर डिजाइनिंग में भी बना सकते हैं करियर
आप इंटीरियर डिजाइनिंग का भी कोर्स कर सकते हैं। देशभर के कई ऐसे संस्थान हैं जो इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स कराते हैं। इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद आप को कई तरह के काम मिल सकते है। जैसे कि इंटीरियर और स्थानिक डिज़ाइनर, लाइटिंग डिज़ाइनर, विज़ुअल मर्चेंडाइज़र, प्रोडक्शन डिज़ाइनर, आर्ट डायरेक्टर, प्रदर्शनी डिज़ाइनर बन सकते है। यह कोर्स पूरा करने के बाद आपको आसानी से 35-40 रुपए की नौकरी मिल सकती है। वहीं, अनुभव के साथ सैलरी में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी हो जाती है।
2. प्रोग्रामिक, वेबसाइट, सॉफ्टवेयर कोर्स
अगर साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई किए हैं, तो आप के पास काफी विकल्प है। आप चाहे तो शॉर्ट टर्म के कोर्स को भी कर सकते हैं। इन कोर्स को करने के बाद आप कीआमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप हर महीने हजारों रुपए कमा सकते है।
3. एनिमेशन डिजाइनिंग में बना सकते हैं करियर
अगर क्रिएटिव सोचते हैं तो आप एनिमेशन डिजाइनिंग में कोर्स कर सकते हैं। देशभर के विभिन्न इंस्टीट्यूट में सर्टिफिकेट से लेकर डिप्लोमा तक के कोर्स कराए जाते हैं। इन कोर्स को करने के बाद शुरुआत में ही 25 से 30 हजार रुपए कमा सकते हैं। हालांकि, अनुभव के साथ आपकी सैलरी लाखों रुपए तक पहुंच सकती है।
4. योगा में बना सकते हैं करियर
12वीं के बाद आप योगा में भी करियर बना सकते हैं। कई ऐसे इंस्टीट्यूट हैं जो योगा में कोर्सेज कराते हैं। साथ ही इन कोर्सेज में अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। ऐसे में आप भी यह कोर्स करके करियर बना सकते हैं।
5. फिटनेस इंस्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी बना सकते हैं करियर
आप फिटनेस इंस्ट्रक्टर के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं। क्योंकि आजकल लोग फिटनेस को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्टिव रहते हैं। ऐसे में लोग खुद को फिट रखने के लिए फिटनेस ट्रेनर को भी हायर करते हैं। साथ ही जिम आदि में भी फिटनेट ट्रेनर्स की जरूरत पड़ती है। फिटनेस ट्रेनर का कोर्स करके भी आप अच्छी कमाई कर सकते हैं।
6. फायर ब्रिगेड के क्षेत्र में भी बना सकते हैं करियर
सरकारी विभागों में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की जरूरत होती है। आजकल फायर ब्रिगेड कर्मियों की डिमांड बढ़ गई है। ऐसे में आप यह कोर्स करके भी करियर बना सकते हैं। कई संस्थान ऐसे हैं जो ये कोर्सेज कराते हैं।
7. 12वीं बाद होटल मैनेजमेंट में बना सकते हैं करियर
युवा 12वीं बाद होटल मैनेजमेंट में भी करियर बना सकते हैं। देशभर कई ऐसे इंस्टीट्यूट हैं, जो ये कोर्सेज कराते हैं। ऐसे में अगर आप भी 12वीं के बाद जल्द कमाई करना चाहते हैं। तो होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर सकते हैं।
8. फैशन डिजाइनिंग में भी बना सकते हैं करियर
12वीं पास युवा फैशन डिजाइनिंग में भी करियर बना सकते हैं। कई ऐसे विवि और संस्थान हैं, जो फैशन डिजाइनिंग में डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स कराते हैं। इन कोर्सेज को करने के बाद शुरुआत में 25 से 35 हजार रुपए तक कमाया जा सकता है।
ये भी पढ़े…
बिहार इंटर साइंस टॉपर की लिस्ट, इस बार लड़कियों ने मारी ‘बाजी’
8. 12वीं बाद BBA/BCA भी कर सकते हैं
12वीं बाद स्टूडेंट्स बीबीए और बीसीए में भी करियर बना सकते हैं। कई ऐसे संस्थान हैं जो ये दोनों ही कोर्सेज कराते हैं। दोनों ही कोर्सेज 3-3 वर्ष के होते हैं। कोर्स पूरा करते ही आसान से प्लेसमेंट हो जाता है। और शुरुआती सैलरी 20 हजार तक हो सकती है। वहीं, इसके बाद अनुभव के साथ सैलरी में हर वर्ष बढ़ोतरी भी होती है।
9. पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करके भी बना सकते हैं करियर
स्टूडेंट्स पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करके भी करियर बना सकते हैं। पॉलिटेक्निक के तहत ग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी के कोर्सेज में प्रवेश दिया जाता है। इस वक्त उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक के लिए ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। जो अभ्यर्थी यह कोर्स करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 अप्रैल से पहले आवेदन कर सकते हैं।




