यूपी के किसानों को बड़ी राहत, मक्का समेत 9 नई फसलों पर मिलेगा KCC का फायदा

0
193

पूजा

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी है। योगी सरकार ने किसानों की आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जायद सीजन की 9 नई फसलों को फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के दायरे में लाने का निर्णय लिया है। अब प्रदेश के किसान मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, पपीता, लीची, तरबूज, खरबूज और आंवला जैसी फसलों के लिए भी बीमा योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस पहल से किसानों को मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत पा सकेंगे।

 

 

KCC से मिलेगा सस्ता कर्ज और ब्याज में छूट
किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत इन फसलों को जोड़ने से किसानों को सस्ते ब्याज दर पर ऋण मिलने का लाभ मिलेगा। खासतौर पर, समय पर ऋण चुकाने वाले किसानों को 3% तक छूट मिलेगी। इसके अलावा केंद्र सरकार ने केसीसी की क्रेडिट सीमा को बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी है। ऐसे में यूपी के किसानों के लिए खेती करना काफी आसान हो गया है। और उनकी वि​त्तीय परेशनियां कम होंगी।

बीमा योजना के तहत मिलेगा मुआवजा
इस फैसले का अन्य बड़ा लाभ यह है की यदि किसान की फसल बारिश, सूखा, बाढ़, या ओलावृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित होती है। तो उन्हें बीमा योजना के तहत मुआवजा दिया जाएगा। इससे नुकसान की भरपाई ​की जा सकेगी और किसान आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे।

 

 

 

अब मिलेगा मखाना किसानों को लाभ
सरकार ने मखाना की खेती को भी बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। मखाना को स्केल ऑफ फाइनेंस में शामिल कर इसे भी आसान ऋण योजना का हिस्सा बना दिया गया है। अब किसान खरीफ और रबी की फसलों के साथ मखाना की खेती के लिए लोन प्राप्त कर सकेंगे। इस निर्णय से मखाना उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।

 

ये भी पढ़े…

 

दिल्ली की महिलाओं का हर महीने मिलेंगे 2500, योजना के लिए 5100 करोड़ का प्रावधान

 

स्वदेशी गायों पर 40% अनुदान
पशुपालन से जुड़े किसानों के लिए भी सरकार ने राहत देने वाले कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत गिर, साहीवाल, हरियाणा और थारपारकर नस्ल की गायों की यूनिट लगाने पर 40% तक का अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के तहत प्रत्येक विकास खंड में 25 लाभार्थियों को 50 से 50 चूजों का मुफ्त वितरण किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पोल्ट्री फार्मिंग को भी बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय में वृद्धि होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here