गन्ना किसानो के हित में उठाया गया कदम

0
487

पंचायत खबर टोली
‘चीनी मौसम 2017-18 के लिए चीनी मिलों द्वारा देय उचित और लाभकारी मूल्य का निर्धारण’ पर आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति के निर्णय हेतु..
1.    गन्ना  किसानों के हित और चीनी उद्योग के महत्व को देखते हुए केन्द्री य मंत्रिमंडल ने अपनी दिनांक 24.05.2017 को हुई बैठक में चीनी मौसम 2017-18 के लिए गन्ने’ का उचित और लाभकारी मूल्य2 255 रुपये प्रति क्विंठटल पर इस शर्त के अध्य-धीन निर्धारित करने हेतु अनुमोदन दिया कि यह 9.5 प्रतिशत की मूल रिकवरी दर से संबद्ध होगा और इस स्तर से अधिक की रिकवरी में प्रत्येक 0.1 प्रतिशत प्वा इंट की वृद्धि के लिए 2.68 रुपये प्रति क्विं टल का प्रीमियम देय होगा। अनुमोदित उचित और लाभकारी मूल्य में चीनी मौसम 2016-17 के उचित और लाभकारी मूल्य  से 10.87 प्रतिशत की वृद्धि प्रदर्शित होती है।
2.    चीनी उद्योग एक कृषि आधारित महत्वपूर्ण उद्योग है जिससे लगभग 50 मिलियन गन्ना किसानों और चीनी मिलों में सीधे रोजगाररत लगभग 5 लाख कामगारों और इसके अलावा खेतिहर मजदूरों तथा परिवहन सहित विभिन्नत सहायक गतिविधियों में रोजगाररत व्यक्तियों की जीविका पर प्रभाव पड़ता है। यह निर्णय किसानों को उनके गन्नेज के लिए उचित मूल्यत प्रदान करने हेतु लिया गया है।

3.    गन्ने  के उचित और लाभकारी मूल्यह का निर्धारण कृषि लागत और मूल्ये आयोग की सिफारिशों के आधार पर तथा राज्य  सरकारों और अन्य  हितधारकों से परामर्श करने के बाद किया गया है। संस्तुरत उचित और लाभकारी मूल्यअ विभिन्न कारकों जैसे उत्पारदन लागत, मांग-आपूर्ति की समग्र स्थिउति, घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय मूल्य, अंतर-फसल मूल्यत समानता, प्राथमिक सह-उत्पागदों के व्यािपार मूल्य की शर्तें आम मूल्य स्तर पर उचित और लाभकारी मूल्यन के संभावित प्रभाव तथा संसाधन उपयोग दक्षता पर विचार करने के बाद ज्ञात किया गया है।
4.    पिछले 3 वर्षों के दौरान किसानों को सहायता करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि चीनी मिलों द्वारा उनके गन्ना बकाया का भुगतान कर दिया जाए, भारत सरकार ने lsQklq, सरल ऋण, रॉ शुगर के निर्यात हेतु प्रोत्साहन तथा उत्पादन सब्सिडी जैसी स्कीमें लागू की थी। इन हस्तक्षेपों के माध्यम से चीनी मिलों को उपलब्ध कराई गई निधियों का उपयोग किसानों के गन्ना बकाया के भुगतान हेतु किया गया था। किसानों को देय राशि उनके बैंक खातों में जमा कराने का अधिदेश भी दिया गया था।
5.    इसके परिणामस्वरुप किसानों के गन्ना  मूल्यन बकाया का भुगतान चीनी मौसम 2014-15 के लिए 99.33 प्रतिशत और चीनी मौसम 2015-16 के लिए 98.5 प्रतिशत पर पहुंच गया। वर्तमान चीनी मौसम 2016-17 के लिए गन्नान मूल्य  बकाया की राशि पिछले पांच वर्षों की तदुनुरुपी अवधि की तुलना में न्यूनतम है।
6.    वर्तमान चीनी मौसम में उत्पादन में आई गिरावट और मूल्य  में किसी प्रकार के संभावित प्रतिकूल माहौल की समस्या् को हल करने के लिए सरकार ने शून्यम शुल्के पर केवल 5 लाख टन रॉ चीनी का आयात करने की अनुमति दी है। तथापि भारतीय किसानों के संरक्षण के लिए आयात की जाने वाली मात्रा को आंचलिक प्रतिबंधों सहित प्रतिबंधित रखा गया है ताकि इसे केवल वास्त व में कमी वाले क्षेत्रों में उपलब्धं कराया जाए और गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा की जाए।
7.    इस प्रकार अनुमोदित उचित और लाभकारी मूल्य चीनी मिलों द्वारा चीनी मौसम 2017-18 के दौरान किसानों से गन्ने  की खरीद के लिए लागू होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here