दिल्ली में पीएम मोदी का गरीबों को शानदार तोहफा… लग्जरी फ्लैट्स, हाई-फाई फैसिलिटी

0
288

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट में जेजे क्लस्टर निवासियों के लिए 1,675 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन किया। जो डीडीए द्वारा दूसरी सफल इन-सीटू स्लम पुनर्वास परियोजना है। उन्होंने पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक बुनियादी ढांचे का प्रदर्शन करते हुए नौरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजिनी नगर में जीपीआरए टाइप- II क्वार्टर का भी उद्घाटन किया है।

 

तीन विश्वविद्यालय परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला
इसके अतिरिक्त, द्वारका में सीबीएसई एकीकृत कार्यालय परिसर और तीन दिल्ली विश्वविद्यालय परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। जिसमें सतत शहरी विकास और अत्याधुनिक सुविधाओं पर जोर दिया गया। इस बाबत गरीबों को यह घर जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत झुग्गीवासियों को दिया गया है। हर फ्लैट में दो कमरे, एक किचन, एक टॉयलेट, एक बाथरूम और एक बालकनी है। फ्लैटों को नवीनतम MIVAN तकनीक के आधार पर बनाया गया है।

 

ये भी पढ़े…

43 मिनट का भाषण, 39 मिनट तक गाली… दस साल के दस काम तो बताये मोदी: केजरीवाल

 

चार करोड़ घर- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रोहिणी के जापानी पार्क में स्थित रैली विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने आम आदमी पार्टी और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। PM मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्षों में, (मेरी सरकार ने) गरीबों के लिए चार करोड़ घर बनाए हैं और उनके सपनों को पूरा किया है। मैं एक ‘शीशमहल’ भी बना सकता था। लेकिन मेरा सपना अपने देशवासियों को पक्का घर देना था।” उन्होंने कहा कि 2025 भारत के लिए कई नई संभावनाएं लेकर आएगा। पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार काफी कोशिशें कर रही है। दूसरी ओर, आप सरकार बेशर्म होकर झूठ बोलती है।

 

 

केजरीवाल का पीएम को जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आम आदमी पार्टी को ‘आपदा’ कहने पर आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा केजरीवाल को गालियां देकर चुनाव जीतना चाहती है। भाजपा ने दिल्ली के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया है। बीजेपी के पास कोई सीएम चेहरा नहीं है। केजरीवाल ने कहा कि 2700 करोड़ के मकान में रहने वाला व्यक्ति शीशमहल की बात करता है तो उसके मुंह से ये बात अच्छी नहीं लगती आज प्रधानमंत्री ने कहा है दिल्ली में आपदा आई हुई है तो मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि दिल्ली में आपदा नहीं आई है। आपदा भाजपा में आई हुई है भाजपा के पास सीएम पद का कोई चेहरा नहीं है भाजपा के पास यह योजना नहीं है कि चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाए, दिल्ली में एक और आपदा आई है वह है अपराधों की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here