महिलाओं को 3000 रुपए, दिल्ली में AAP को काउंटर करने के लिए कांग्रेस का गांरटी पत्र तैयार

0
118

वर्षा वर्मा

delhi election 2025: आप ने विधानसभा चुनाव जीतने के बाद महिलाओं को 2100 रुपये सम्मान राशि देने की घोषणा की है तो कांग्रेस इससे भी एक कदम आगे बढ़कर 2500 से 3000 रुपये की राशि देने की घोषणा करने वाली है। पार्टी (delhi congress) ने अर्थशास्त्रियों से चर्चा कर यह भी हिसाब लगा लिया है कि इसके लिए कितने बजट की जरूरत होगी और उसकी व्यवस्था कैसे की जाएगी। लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कुछ गारंटियों के साथ प्रचार में उतरने वाली है।

 

पांच गारंटी की है तैयार
दरअसल पांच गारंटी तैयार की गई हैं। इनका मसौदा लगभग तैयार है। किसी बड़े नेता की मौजूदगी में इन्हें सप्ताह भर में ही जारी करने की योजना है। राजस्थान की तर्ज पर कांग्रेस सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा का वादा भी कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार के दौरान 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया गया था। यह सफल भी रहा है। इसी तर्ज पर दिल्ली में भी कांग्रेस अपनी गारंटी के रूप में स्वास्थ्य बीमा लेकर आ सकती है।

ये भी पढ़े…

43 मिनट का भाषण, 39 मिनट तक गाली… दस साल के दस काम तो बताये मोदी: केजरीवाल

 

एजूकेशन स्कीम के तहत छात्रों को मिलेगी सुविधा
कांग्रेस दिल्ली के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना भी बना रही है। जिसमें 15 से 20 लाख तक की एजूकेशन स्कीम के तहत छात्रों को सुविधा प्रदान की जा सकती है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव 400 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने का वादा पहले ही कर चुके हैं। पांचवीं गारंटी है की में दिल्ली के ऑटो रिक्शा चालक और तहबाजारी वालों के लिए स्कीम तैयार की जा रही है। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग व परिवार तहबाजारी से जुड़े हैं। वरिष्ठ पार्टी नेताओं का कहना है कि कांग्रेस ऐसे ही वादे करती है, जिन्हें पूरा किया जा सके। इसलिए गारंटी पत्र को तैयार करने के लिए अर्थशास्त्रियों से भी सलाह ली जा रही है। ताकि सरकार बनने पर इन सभी को अमलीजामा पहनाने में कोई आर्थिक अड़चन न आए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here