जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव जारी.. दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदान

0
213
हरीश रसगोत्रा

श्रीनगर: सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बाद जम्मू कश्मीर में मंगलवार को जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के दूसरे चरण में 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण रहा । राज्य के चुनाव आयुक्त के के शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि जम्मू क्षेत्र में 65.54 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि कश्मीर घाटी में 33.34 प्रतिशत मतदान हुआ। कश्मीर में बांदीपुरा जिले में सबसे ज्यादा 69.66 प्रतिशत मतदान हुआ ।

पहले चरण में 28 नवंबर को 51.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जम्मू खंड में 64.2 प्रतिशत और कश्मीर खंड में 40.65 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछले साल अगस्त में जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के बाद यह पहला बड़ा चुनाव है। पुंछ में मंगलवार को सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत मतदान हुआ। जम्मू कश्मीर के 280 क्षेत्रों में से दूसरे चरण में कश्मीर में 25 और जम्मू खंड में 18 क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ। पहले चरण में कश्मीर में 25 और जम्मू खंड में 18 समेत 43 डीडीसी क्षेत्रों के लिए मतदान हुआ था। शर्मा ने बताया, ‘‘दूसरे चरण में कुल मिलाकर 48.62 प्रतिशत मतदान हुआ।’’
गौरतलब है कि 28 नवंबर से शुरू हुई यह चुनाव प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। कुल आठ चरणों में वोट डाले जाएंगे, जबकि 22 दिसंबर को मतगणना होगा।

जम्मू कश्मीर में डीडीसी चुनाव

इससे पहले शनिवार को डीडीसी चुनाव के पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ। पहले चरण में बंपर वोटिंग हुई थी। 51.76 फीसदी से ज्यादा लोगों ने मतदान किया था. सबसे ज्यादा वोटिंग जम्मू क्षेत्र में हुई थी। यहां पर 74.62 फीसदी मतदान हुआ। वहीं सबसे कम दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में हुई थी. यहां पर 6.70 फीसदी वोटिंग हुई थी। 28 नवंबर को शुरू हुई यह चुनावी प्रक्रिया 19 दिसंबर तक चलेगी। चुनावी मैदान में करीब 1475 उम्मीदवार हैं, जिनके भाग्य का फैसला उसी दिन सुनाया जाएगा। कश्मीर संभाग के सभी मतदान केंद्रों के अलावा जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में बनाए गए मतदान केंद्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here