प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) से किसान भाईयों की फसल हुई सुरक्षित, आ रही है परेशानी तो करें ये उपाय

0
265
पंचायत खबर टोली
  • सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना  (PMFBY) की शुरूआत की थी। फसल बीमा (Crop Insurance) जैसी सुविधाओं को अपनाकर हमारे किसान भाई चिंतामुक्त हो जाते हैं। पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों का संबल बन उनका आत्मविश्वास बढ़ा रही है।

नयी दिल्ली: बदलते मौसम के साथ हमारे अन्नदाता पर मौसम की मार पड़ती रहती है। आबाद फसल भी बर्बाद हो जाती है। कभी अतिवृष्टि तो कभी ओला वृष्टि तो कभी बाढ़ तो कभी होता है हमारा अन्नदाता अगलगी का शिकार। यानी हर बदलते मौसम के के हमारे किसान (Farmers) भाईयों की चिंता बढ़ जाती है। अब देखिये तो सर्दी का मौसम है लेकिन इस मौसम में भी हमारे किसानों की अलग-अलग फसलों पर कीट-पतंगों व बीमारियों का खतरा बना रहता है।
लेकिन इन्हीं आपदाओं से हमारे किसान भाईयों को बचाने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना            (PMFBY) की शुरूआत की थी। फसल बीमा (Crop Insurance) जैसी सुविधाओं को अपनाकर हमारे किसान भाई चिंतामुक्त हो जाते हैं। पिछले 7 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) किसानों का संबल बन उनका आत्मविश्वास बढ़ा रही है। प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को मिली आर्थिक सुरक्षा, निश्चिन्त होकर हमारा अन्नदाता पूरे आत्मविश्वास के साथ खेती किसानी में लगता रहा है।


किसानों को ज्यादा नुकसान ना हो इसी के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की शुरुआत की गई थी और इसके तहत रबी और खरीफ दोनों ही फसलों का बीमा किया जाता है। इसके लिए किसानों को सिर्फ दो फीसदी प्रीमियम देना होता है। शेष प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है।
लेकिन अक्सर ऐसे मामले सामने आ रहे थे जिसमें फसल बर्बाद होने के बाद किसानों को बीमा लेने और बीमा संबंधी शिकायत करने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सुरक्षा दी जा रही है। ऐसे में किसान इस टोल फ्री नंबर 14447 पर आसानी से शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको इस नंबर 14447 पर कॉल करना होगा। फिर आपको अपने दस्तावेजों और समस्याओं के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके बाद आपको एक टिकट आईडी दी जाएगी। फिर शिकायत दर्ज करने के बाद आपको एक एसएमएस प्राप्त होगा. इसके बाद आपको अपनी शिकायत का फॉलोअप लेना होगा।


किसान खरीफ फसलों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के पोर्टल                          ( www.pmfby.gov.in) पर जाकर अपनी फसल का बीमा जरूर करा सकते हैं। इस योजना के तहत किसान की फसल को अगर व्यक्तिगत नुकसान भी हुआ है तो उसे इसका लाभ मिलेगा। पहले सिर्फ सामूहिक स्तर पर खराब फसल पर लाभ मिलता था। प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों को फसल बर्बाद होने पर उस नुकसान की भरपाई बीमा कंपनियों द्वारा किया जाता है।

ये भी पढ़ें…

खेतों में ट्रैक्टर चलाते देखे गये भाई शिवराज सिंह…बहनों से मिल हुए भावुक

 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)… सुविधायें हमारे किसान भाईयों को मिल रही हैं

  • फसल बीमा सुरक्षा कवच
  • फसल बीमा के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी का वहन
  • WINDS एवं YES-TECH जैसी नई तकनीक का उपयोग
  • बीमा की जानकारी पाना हुआ आसान
  • किसानों की आय में स्थिरता के लिए प्रयास
  • टोल फ्री नंबर
  • अब फसल बीमा से जुड़ी समस्याएं हल करना हुआ और भी आसान
  • टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करें, शिकायत दर्ज करें और अपनी बीमा समस्याओं का तत्पर और सही समाधान पाएं
  • इसके अलवाा, फसल बीमा से जुड़ी शिकायतों का निवारण हो रहा है
  • हर समस्या के समाधान के छह स्टेप हैं। इनमें से कोई भी तरीका अपनाकर अपनी समय का तुरंत समाधान पाएं।

ये भी पढ़ें…

बस्तर के डॉ राजाराम त्रिपाठी को मिला ‘महिंद्रा रिचेस्ट फार्मर ऑफ इंडिया अवॉर्ड’

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)

1. स्थानीय स्तर पर निवारण- बीमा कंपनियां और कृषि अधिकारी
2. जिला स्तरीय निवारण- जिला स्तरीय निगरानी समिति (DLMC)
3. राज्य स्तरीय निवारण- राज्य स्तरीय फसल बीमा समन्वय समिति (SLCCCI)
4. ऑनलाइन फॉर्म- राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल और मोबाइल ऐप
5. हेल्पलाइन नंबर- हेल्पलाइन नंबर 14447 पर संपर्क करें
6. बीमा कंपनी-टोल फ्री नंबर- अपनी बीमा कंपनी द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर संपर्क करें।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY)…ये सूचनायें जरूरी

  •  किसान भाईयों को देनी होगी सही जानकारी
  •  किसान पंजीकरण के लिए स्पष्ट दस्तावेज दें
  •  अपने दस्तावेज और पॉलिसी की जानकारी सुरक्षित रखें
  •  नुकसान की सही जानकारी कृषि कार्यालय या बीमा कंपनी को दें
  • अनावश्यक मेल या कॉल का जवाब न दें
  •  जागरुकता और आईईसी संचालित गतिविधियों में हिस्सा लें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here