पीएम किसान की 13 वीं किस्त 27 फरवरी 2023 को

0
235

नई दिल्ली : सरकार ने पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 13 वीं किस्त कब जारी होगी, इस बारे में बता दिया है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) ने ट्वीट कर इस बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान की 13 वीं किस्त 27 फरवरी 2023 को जारी होगी। पीएम मोदी कर्नाटक के बेलगाव में यह किस्त जारी करेंगे। पीएम किसान निधि (PMKSNY) के लाभार्थी किसानों को इस किस्त का बेसब्री से इंतजार है। पीएम मोदी आठ करोड़ पीएम किसान लाभार्थियों को यह किस्त जारी करेंगे। साथ ही वे किसानों से बात भी करेंगे। देश के करोड़ों किसानों को जिस खबर का इंतजार था, वह खबर आ गई है। कुछ ही दिन में किसानों के खातों में 2,000 रुपये आने वाले हैं। यह पैसा पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 13 वीं किस्त (13th installment of PM Kisan) के रूप में आएगा।

कृषि मंत्री ने यह किया ट्वीट

कृषि मंत्री तोमर ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे। समय- 27 फरवरी 2023, दोपहर 3:00 बजे। स्थान : बेलगावी, कर्नाटक। रजिस्ट्रशन करें: https://pmevents.ncog.gov.in’

केंद्र सरकार ने पिछले साल 31 मई को 10.45 करोड़ किसानों को 11वीं किस्त के रूप में 22,552 करोड़ रुपये जारी किए थे। लेकिन अगली किस्त में लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ गई। पीएम किसान की 12 वीं किस्त 17 अक्टूबर को जारी हुई थी। इसमें 8.42 करोड़ किसानों को 17,443 करोड़ रुपये का ही भुगतान हुआ। लाभार्थियों की संख्या में गिरावट के कुछ थे। सबसे बड़ा था जमीन और लाभार्थियों के रिकॉर्ड सेंट्रल डेटाबेस में अपडेट नहीं होना। किसानों और जमीनों का रिकॉर्ड सेंट्रल डेटाबेस में अपडेट होना जरूरी है। सरकार ने पारदर्शिता लाने और फ्रॉड को कम करने के लिए यह नियम बनाया है। इस बार राज्यों सरकारों ने इस बात का पूरा ध्यान रखा है।

यह है ई-केवाईसी का प्रोसेस

स्टेप 1. सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
स्टेप 2. अब किसान कॉर्नर विकल्प पर eKYC लिंक दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4. इसके बाद यहां मांगी गई जरूरी जानकारियों को दर्ज करें।
स्टेप 5. इसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here