खेतों में ट्रैक्टर चलाते देखे गये भाई शिवराज सिंह…बहनों से मिल हुए भावुक

0
172
पंचायत टोली

 

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहले भी खेती किसानी करते, पौधारोपण करते देखे जाते रहे हैं लेकिन मध्य प्रदेश की सत्ता मोहन यादव को सौंप दिये जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान कुछ अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं कभी वे भावुक नजर आ रहे हैं तो कभी गांव से अपनी जड़ों को टटोलते। हालाकि दिल्ली के सियासी हल्कों में चर्चा हो रही है कि उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री बनाया जा सकता है।
तो भविष्य के संभावित कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने गांव में देखे जा रहे हैं और अपने खेतों में ट्रैक्टर से चना की बुआई करते।

https://youtube.com/shorts/hCTlcfTXYo4?feature=share

दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा है
अपने मध्यप्रदेश की
माटी सोना उगलती है…
धरती माँ धन-धान्य से
घरों को खुशहाल बना देती है।

पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया। आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की।
और यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एक तरफ उन्होंने दोपहर में खेत में ट्रैक्टर चलाया और शाम को बहनों को रोता हुआ देखकर खुद भी रो पड़े। ये नजारा उस वक्त सामने आया जब वे विदिशा जिले में स्थित अपने गांव पहुंचे हैं, जहां उन्होंने साथी किसानों के साथ चर्चा की।


आमजन में काफी लोकप्रिय हैं शिवराज

मुख्यमंत्री रहते शिवराज सिंह जब वह मध्य प्रदेश में विदिशा के प्रसिद्ध बाढ़ वाले गणेश मंदिर आते थे तो चेहरे परिचित हुआ करते थे, लेकिन गुरुवार शाम जब वे पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में पहुंचे तो कई अनजान चेहरे भी वहां थे, जो बस अपने भैया और मामा से मिलने आए थे।
कार से उतरते ही महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और जब भावनाओं का समंदर उमड़ा तो शिवराज भी रो पड़े। बहनों की हालत तो ये थी कि वे उनसे लिपटकर रो रही थीं। ऐसे में शिवराज बहनों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें सांत्वना देते रहे।

शिवराज सिंह का ट्रैक्टर चलाने और कृषि गतिविधियों में शामिल होने का हालिया कार्य ऐसे समय में आया है जब मध्य प्रदेश ने उल्लेखनीय कृषि विकास का अनुभव किया है, जो पंजाब में हरित क्रांति के समान है। उनका व्यावहारिक दृष्टिकोण और खेती की गतिविधियों में प्रत्यक्ष भागीदारी, कृषि क्षेत्र के प्रति उनके निरंतर समर्पण को प्रदर्शित करती है।

आंसुओं में दिखे शिवराज सिंह चौहान

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शिवराज सिंह अपने आंसू भी पोंछ रहे हैं क्योंकि भावनाएं चरम पर हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि चौहान बड़ी संख्या में महिलाओं से घिरे हुए हैं और उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अपने आंसू पोछते और महिलाओं को ढांढस बंधाते भी दिखे. विशेष रूप से, महिलाओं ने नारे भी लगाए, ”हमारा नेता कैसा हो…शिवराज भैया जैसा हो…भैया तुम राज करो…”

 

प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत करने वाली 9 सीजनी सब्जियाँ

अपने पद से इस्तीफा देने के बाद से चौहान को राज्य में लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में, उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव को राज्य का अगला मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here