-
सेवा यूके के प्रवासी भारतीय बताते है कि यह पैसा अलग-अलग सेवा कार्यो में खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट आरोग्यधाम डेंटल हॉस्पिटल के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहे थे। ये पैसे हम इस संस्थान को देने वाले है।
नयी दिल्ली: यात्राओं को बल प्रदान करना, जीवनों को परिवर्तित करने जैसा है। रिक्शा की सवारी हमारी परंपरागत पहचान रही है। शहरों की शान रही है लेकिन उसी रिक्शे को लेकर कोई गांव की यात्रा पर निकल पड़े, ग्रामीण भारत के दर्शन को निकल पड़े तो कौतुहल का विषय हो जाता है और यदि यात्री सात समुंदर पार से आया हो यानी प्रवासी हो और अपने देश के दर्शन के लिए आया हो तो तब आश्चर्य का विषय बन जाता है। लेकिन यात्रा का अपना अलग आनंद है, अलग तरह की चुनौतियां हैं और उसी चुनौती को साथ लिये 12 दिन के रिक्शा रन चैलेंज में सेवा यूके राइडर्स ने 2,000 किलोमीटर तक की यात्रा पूरी की। इन प्रवासी यात्रियों का कहना है कि यात्राओं को बल प्रदान करना, जीवनों को परिवर्तित करने जैसा है। साथ ही अपने यात्रा के जरिए यात्रियों के इस जत्थे ने देश सेवा के लिए 5 लाख पौंड जुटाने का कार्य किया। उनका उद्देश्य इस पैसे को सामाजिक कार्यों में खर्च करने का है।
ये भी पढ़ें…
UNICEF …सिर्फ नमस्ते नहीं..कोरोना से बचाव के लिए ‘दूर से नमस्ते’…बोलिए जनाब
इस यात्रा जत्थे से जुड़े सेवा यूके के प्रवासी भारतीय बताते है कि यह पैसा अलग-अलग सेवा कार्यो में खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हम दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट आरोग्यधाम डेंटल हॉस्पिटल के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहे थे। ये पैसे हम इस संस्थान को देने वाले है।
सेवा यूके के यात्री जत्था में बड़ी संख्या में महिलायें
सबसे बड़ी बात है कि रिक्शे से भारत दर्शन करने निकले सेवा यूके के इस रिक्शा रन कार्यक्रम में 108 प्रवासी भारतीयों (एनआरआई) ने 10 दिसम्बर, 2023 से 23 दिसम्बर, 2023 तक चल रहे थे जो देश के अलग- अलग राज्यों से चलकर गुजरात के कच्छ में यात्रा पूर्ण किया है। यह जत्था पिछले 12 दिनों का यह रिक्शा रन साहसिक कार्यक्रम रहा है। इन प्रवासी समूह में 36% महिला भागीदारी है। जो समाज में स्त्री सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा, 30 वर्ष से 74 वर्ष की आयु समूह के विभिन्न प्रतिभागी है।
सेवा यूके ने जुटाये 5 लाख पौंड
इस यात्रा से जुड़ा प्रतिभागियों का यह जत्था मध्य प्रदेश के चित्रकूट से गुजरात के कच्छ तक तीन पहिये वाले रिक्शा से चल कर आए है। ये प्रवासी भारतीय सेवा यूके से जुड़े हुए है। इन प्रवासियों के समूह ने 5 लाख पौंड जुटाने का कार्य किया है। इस पैसे से आरोग्यधा हॉस्पिटल के डेंटल यूनिट का कार्य किया जाएगा। आप को बता दे कि इस अस्पताल में आसपास के 500 गांवों के निवासियों का इलाज किया जाता है। इसके साथ ही यह अस्पताल एक ‘मेडिक्स4सेवा कम्युनिटी’ का आयोजन भी करता है। जिसमें समुदाय को सर्वोत्तम उपचार के साथ सेवा, शिक्षा, और जीविका के निमित सहयोग भी प्रदान किया जाता है।
क्या कहते हैं सेवा इंटरनेशनल (सेवा यूके) के अधिकारी
सेवा इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय सचिव के.जी. श्याम परांडे ने कहा है कि, “इसे उपचारमूलक समाज की सहायता करने के लिए डेंटल क्लिनिक और सर्जरी कक्ष बनाने के लिए इसे जुटाए गए धन का उपयोग किया जाएगा। यह एक अद्वितीय प्रकार की पहल है। जिसमें प्रवासी समाज देश के सेवा कार्यो में सक्रिय रूप से भाग लेता है और समाज की सुधार के लिए अपना सहयोग प्रदान करता है” रिक्शा रन प्रतिभागी – यूके, ऑस्ट्रेलिया, यूएसए और केन्या से है जो कि भारत की सांस्कृतिक से जुड़े हुए है, उतना ही नहीं इन प्रवासियों ने अपने इस यात्रा में देश के सांस्कृतिक पक्षों को भी समझने की कोशिश की है। 1,200 किलोमीटर की यह रिक्शा रन यात्रा सेवा और समर्पण का परिचायक है। जहां प्रवासी समाज भारत के सेवा कार्यो से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होता है।
हरीश बुधिया जी (कोर टीम सदस्य, सेवा यूके) ने कहा कि “हम प्रवासी भारत को ऊँचाईयों तक ले जाने में अपना सहयोग देना चाहते है। इस के लिए हम उत्साहित हैं, क्योंकि हम अपने राष्ट्र को प्रगति पर देखना चाहते है और विकास में अपना योगदान देना चाहते है। उन्होंने यह भी कहा कि विदेश में हम जरूर बस गए हैं लेकिन मन यही बसता है हम देश के पिछड़े समाज की गति को सुधारने में अपना योगदान देना चाहते है। “स्वाति राम (निदेशक-ग्लोबल फेसिलिटेशन, सेवा इंटरनेशनल) ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “सेवा इंटरनेशनल यूके टीम इन प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करते रहती है ताकि प्रवासी भारतीय भारत के संस्कृतियों से जुड़ा हुआ महसूस करें। हम सेवा यूनिट के सभी यूनिट परस्पर मिलकर देश के सेवा कार्यो में अपना योगदान देते है। ऐसी ने निमित यह भी कार्यक्रम किया गया है।”

उल्लेखनीय है कि सेवा इंटरनेशनल एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का सामाजिक संगठन है। जो दुनिया भर में 20+ देशों में कार्य करती है। कार्यक्रम में जाधव गोर्सिया (ट्रस्टी, सेवा इंटरनेशनल) ने भी सेवा यूके के टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।




