एमपी में अब खेती भी होगी हाईटेक किसान होंगे स्मार्ट, खेतों में खाद छिड़कने के लिए करेंगे ड्रोन का उपयोग

0
180
पंचायत टोली

अशोकनगरः देश की आवादी तेजी से बढ़ रही है। आगामी समय में इनती बड़ी जनसंख्या को भोजन उपलब्ध कराना सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक हो सकती है। परंपरागत तरीके से खेती से आबादी का भरण पोषण हो पाना संभव नही है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार को कृषि की पुरानी पद्धतियों को बदलने के लिए तकनीकि को खेती-किसानी में शामिल करना पड़ेगा। खेती-किसानी को हाईटेक बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास तो कर रही है, लेकिन ये प्रयास पर्याप्त नही हैं।

अब खेती किसानी में भी लगातार टेक्नोलॉजी का उपयोग तेजी से बढ़ता जा रहा है। किस-किस तरह से खेती में ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर चर्चा हो रही है। इसके इस्तेमाल से किसानों को सीधे कीटनाशक दवाओं के संपर्क में आए बिना ही सैकड़ो बीघा फसलों में छिड़काव कर सके।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत खजुरिया कला विकासखंड अशोकनगर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग ने किसानों की मौजूदगी में ड्रोन का प्रदर्शन किया। फारमर्स को बताया गया कि ड्रोन की सहायता से खेती किसानी के कार्यों को और सरलता से किस प्रकार से किया जा सकता है। किसान सीधे रसायनों के संपर्क में आने से कैसे बच सकते हैं।

ड्रोन से होगी अब खेती आसान

ड्रोन का उपयोग खेती-किसानी में कई तरह से किया जा सकता है, खासकर फसलों में कीटनाशकों और लिक्विड उर्वरकों जैसे कि नैनो यूरिया या नैनो डीएपी का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है। ड्रोन की मदद से कम समय में अधिक एरिया में छिड़काव किए जाने में मदद मिलती है। इस अवसर पर एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के कई अधिकारी और इंजीनियर मौजूद रहे।

READ ALSO👉National Farmer Day: 2023 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here