प्रयागराज सुरखा: अमरुद की एक बेहतर किस्म

0
233

 

अंकित पाण्डेय

भोजन, कपड़े और फल सभी भौगोलिक रूप से अलग हैं। आंध्र को अपने बंगानपाले आम के लिए जाना जाता है, नागपुर को अपने संतरा (संतरे) के लिए जाना जाता है, और इलाहाबाद को अपने प्रचुर मात्रा में और रसीले अमरूद के लिए जाना जाता है। इसके कारण, इलाहाबाद को अक्सर “ग्रीन गोल्ड का शहर” कहा जाता है। पेक्टिन, विटामिन सी और ए, फोलिक एसिड, और कई अन्य पोषक तत्व इस फल में प्रचुर मात्रा में हैं।

पूर्व में इलाहाबाद के नाम से मशहूर प्रयागराज में पहले की तुलना में आज बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन जो बिल्कुल नहीं बदला, वो है रसीले इलाहाबादी अमरूद का बेहतरीन स्वाद।

क्या है इसकी विशेषता

प्रयागराद के अमरुद को “सुरखा” भी कहा जाता है “सुरखा” जिसका अर्थ गहरा लाल होता है। भारत के अन्य क्षेत्रों में उगाए गए अमरूद, इलाहाबाद सुरखा के समान नहीं होते हैं। सामान्य सफेद रंग के बजाय, यह गहरे गुलाबी रंग का बेहद स्वादिष्ट होता है। इसलिए इसे सूरखा कहा जाता है। इलाहाबादी अमरूद की बनावट सेब जैसी होती है, जिसके चलते इसे सेबिया अमरूद भी कहते हैं. विशेषज्ञ बताते हैं कि इलाहाबादी अमरूद कहीं और नहीं उगाया जाता है। दोवाब क्षेत्र की मिट्टी और जलवायु ही इसकी मनमोहक खुशबू और मिठास बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है, जो देश के किसी और कोने में नहीं मिलता।

 

कहां होती है बागवानी

प्रयागराज और इसके आसपास के इलाकों में ही इलाहाबादी अमरूद उगाया जाता है। जलवायु परिवर्तन का बुरा असर इस फल पर भी पड़ा है, जिसके चलते बीच में इसका दायरा सिमट गया था, लेकिन शोध एवं प्रशिक्षण केंद्र खुसरो बाग, प्रयागराज ने इलाहाबादी अमरूद को पुनर्जीवित करने में महती भूमिका निभाई है। आज लखनऊ स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान में भी इलाहाबादी अमरूद की सफेद और सुर्खा किस्मों का संरक्षण किया जा रहा है, ताकि इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया जा सके।

 

 

सूरखा अमरुद की बागवानी

इलाहाबादी अमरूद के पेड पर नवंबर के महीने में फल लगना चालू हो जाते हैं. जैसे-जैसे तापमान गिरता है, इलाहाबादी अमरूद का पेड़ खुशबूदार सेबिया फलों के गुच्छों से लद जाता है।

यहां अमरूद की कई किस्में जैसे लाल गूदेवाला, चित्तीदार, करेला, बेदाना, अमरूद सेबिया, सुरखा, श्वेता, पंत प्रभाव, एल 49, संगम और ललित उगाई जाती है। लेकिन इन सभी में सबसे ज्यादा खास है असली इलाहाबादी यानी सेबिया अमरूद, जिसकी अपनी भौगोलिक विशेषता है।

कहां-कहां होता है निर्यात

इलाहाबादी अमरूद को देश और दुनियां में खूब पंसद किया जाता है। प्रयागराज से ही इन अमरूदों को अलग-अलग राज्यों में और विदेशों में भेजा जाता है। देश के कई राज्य इसके सबसे बड़े ग्राहक है। जिनमें महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक आदि प्रमुख हैं।

read moreबागवानी करने वाले किसानों के लिए सर्वश्रेष्ठ है यह मशीन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here