
बदायूं: किसी ने ठीक ही कहा है जब हौसले बुलंद हो तो सफलता की इबारत लिखी जा सकती है। लेकिन सिर्फ बुलंद हौसले से बात नहीं बनने वाली बल्कि इसमें संस्कार और अनुशासित जीवन शैली का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उत्तर प्रदेश के बदायूं में कछला गंगा घाट पर आरती करने वाले विभू उपाध्याय ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण करके सफलता की नई इबारत लिखी है। विभू को मिले इस सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यह प्रेरक उपलब्धि संस्कारित एवं अनुशासित जीवन शैली का प्रतिफल है।
इस अप्रतिम सफलता के लिए विभू उपाध्याय को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु ढेरों शुभकामनाएं!
माँ गंगा का आशीर्वाद सदैव ऐसे ही उन पर बना रहे। https://t.co/xOrqPH1phN
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) June 14, 2023
ट्वीट कर मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर विभू उपाध्याय को उसकी सफलता के लिए बधाई दी। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा है कि विभू की प्रेरक सफलता उनके संस्कार और अनुशासित जीवन शैली का ही प्रतिफल है। विभु उपाध्याय को उनके उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं। मां गंगा का आर्शीवाद सदा ऐसे उन पर बना रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विभू सफलता में उनके संस्कार और अनुशासित जीवन शैली महत्वपूर्ण योगदान है।
अपनी सफलता पर क्या कहा विभू ने
विभू का कहना है कि गंगा आरती में सम्मिलित होने से उन्हें अपनी सनातन संस्कृति से जुड़ने का आभास होता है। उन्हें अपनी संस्कृति से जुड़ना अच्छा लगता है। विभू अपनी इस सफलता को मां गंगा का आर्शीवाद बताते हैं। इसके साथ ही अपनी नीट की परीक्षा सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई को देते है। विभू ने नर्सरी से लेकर कक्षा दो तक की पढ़ाई कछला के ही ए ग्रीन फील्ड स्कूल से की है। इसके बाद कक्षा तीन से लेकर 12वी तक की पढ़ाई राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल मुजरिया रोड से की।
आरती के साथ जारी रखी पढ़ाई
15 जनवरी 2019 को तत्कालिन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कछला गंगाघाट पर काशी जैसी नियमित महाआरती कराने का संकल्प लिया था। इस आरती के लिए डीएम ने विभू को आरती करने वाले युवाओं में शामिल कर लिया। डीएम के कहने पर विभू के माता-पिता ने पढ़ाई के साथ शाम की गंगा आरती करने की अनुमति दे दी। इधर,कोरोना आया तो वह घर पर ही नीट की परीक्षा पर पूरा फोकस करते हुए नियमित आरती करते रहे।
यह भी पढ़े…
गेंदे की खेती से बदली महिलाओं की किस्मत! रोजाना कमा रही है बढ़िया मुनाफा
विभू बनना चाहते हैं MBBS डॉक्टर, नीट में मिले 622 अंक
कछला नगर पंचायत के निवासी विभू उपाध्याय ने नीट की परीक्षा में 700 में से 622 अंक प्राप्त किए हैं। परिक्षा का परिणाम घोषित होते ही उनके घर बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई हैं। विभू के पिता नीरज शर्मा गंगा आरती समिति के सदस्य और प्राइवेट पशु डॉक्टर भी हैं। उन्होंने बताया कि विभू ने पहले ही प्रयास में नीट पास करके कछला का नाम रोशन किया है।
