किसानों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ी सौगात दी गई हैं। धान मक्के और मूंगफली समेत कई फसलों की MSP को में इजाफा किया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को बड़े स्तर पर फायदा होगा।
नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से धान, मक्के और मूंगफली समेत कई फसलों की एमएसपी में इजाफा किया गया है। सरकार के इस कदम से किसानों को बड़ा फायदा होगा। फसलों के एमएसपी में बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2023-24 की खरीफ की फसलों के लिए की गई है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार की ओर से लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की MSP (Minimum Support Price) में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है, जबकि धान, मक्के और मूंगफली की MSP भी इजाफा किया गया है। इससे देश में किसानों को बड़े स्तर पर लाभ होगा, साथ ही किसानों को नई फसल के लिए अच्छे दाम मिल पाएंगे। सरकार ने खेती की बढ़ती हुई लागत को देखते हुए किसानों के हित में ये फैसला लिया है।
किन फसलों के MSP में हुआ इजाफा?
कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की MSP को 350 प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, मक्के की MSP (Minimum Support Price) को 128 रुपये प्रति क्विटंल और धान की MSP को 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजरू दी है।
मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की MSP में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विटंल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर MSP 8,558 रुपये प्रति क्विटंल हो गई है।
खाद्द एंव उपभोक्ता मामलों के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोल कैबिनेट में हुए फैसलों के बारे में बताते हुए कहते है कि कृषि में हम समय-समय पर सीएसीपी की सिफारिशों के आधार पर MSP तय करते रहे हैं। इस साल की फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी पिछले कुछ सालों की तुलना में सबसे ज्यादा है।
