फूलों की खेती से कम लगात में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। फूलों की मांग वर्ष के 12 बाहर महीने बनी रहती है। ऐसे में फुलों की खेती करने वाले अधिकतर किसान मुनाफे में रहते है। फिलहाल, बिहार के मुजफ्फरपुर के वीरपुर की महिलाएं फूलों की खेती करके क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए एक मिशाल पेश कर रही है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के वीरगांव की महिलाएं गेंदे के फूल की खेती करके अपनी किस्मत बदल रही है। यहां की महिलाएं दस कट्ठा खेत में गेंदे के फूल की खेती कर रही है। यहां महिलाएं फूलों की रोपाई से लेकर तुड़ाई तक सभी कार्य स्वंय करती है। वहीं दूसरी ओर घर के पुरूष केवल इनकी बिक्री का कार्य देखते है।
रोजाना कमाई का स्रोत है फूलो की खेती
महिला किसान रूबी बताती है एक कट्टे में गेंदे की खेती के लिए 1500 से 2000 की लगात आती है। वहीं सीजन अच्छा हो तो 5 हजार से 10 हजार तक की आमदनी हो जाती है। प्रतिदिन 10 कट्टे में 50 किलो फूल निकलते है। बाजरा में प्रति किलो फूल 100 रूपये में बिकते है। ऐसे में हमें रोजाना 5 हजार का मुनाफा हो जाता है।
गांव के पुरूष के जिम्मे है फूल बिक्री का कार्य
फूलों को बाजार में बेचने आए गांव के मोहन राम बताते हैं कि फूल की खेती से संबंधित सभी कार्य महिलाएं करती है। हम सिर्फ बाजार में फूलों की ब्रिकी का कार्य करते है। इंद्रजीत शाही बताते हैं कि प्रारंभ में महिलाओं ने ट्रायल के तौर पर गेंदे की खेती शुरु की थी। शुरुआत में खेती के लिए टेनिस बॉल नाम के हाइब्रिड वैरायटी को मंगवाया। इसके पश्चात एक नर्सरी तैयार की गई और उसके बाद फूलों की हार्वेस्टिंग की।
फूलों की खेती से होता है मुनाफा
परंपरागत फसलों की तुलना में किसान नकदी फसलों खेती से अधिक लाभ अर्जित कर रहे है। शायद यही वजह है कि भारत के किसान अब नकदी फसलों की खेती पर अधिक फोकस कर रहें है। इसी क्रम में बिहार की महिलाएं भी फूलों की खेती कर कम लागत में अधिक लाभ अर्जित कर रही है। वर्ष के 12 महीने फूलों की मांग बनी रहती है। ऐसे में फूलों की खेती करने वाले अधिकतर किसान मुनाफे में रहते है। फिलहाल, मुजफ्फरपुर के वीरपुर की महिलाएं फूलों की खेती कर क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए मिलास पेश कर रही है। साथ ही खुद की आमदनी से स्वंय के साथ-साथ परिवार को भी आर्थिक रुप से मजबूत कर रही है।
फूलो की खेती से बढ़ा रहा है किसानों का मुनाफा
जिला कृषि पदाधिकारी शिलाजीत सिंह ने बताया कि किसानों के लिए टेनिस गेंदा फूल काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। इसके पौधों की हाइट 3 से 4 फीट होती है। इसमें तीन महीने में फूल आना शुरु हो जाता है। पैदावार भी अधिक होती है। जिले की दर्जनों महिलाएं इसकी खेती से अच्छा मुनाफा कमा रही है।

