सांसद के आदर्श गांव में 40 फीसदी काम पूरा

0
402

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा, अभी कई और कार्य किए जाने हैं लेकिन दिल्ली सरकार के कारण योजनाएं अटकी हैं

नई दिल्ली: आदर्श गांव योजना के जरिए देश ही नहीं दिल्ली के गांवों में भी विकास पहुंच रहा है। केंद्र सरकार की इस योजना ने दक्षिणी दिल्ली के भाटी गांव को कई तोहफे दिए हैं। इससे जनता की परेशानियां दूर करने में मदद हुई है। इस गांव की योजनाओं में 40 प्रतिशत तक काम पूरा हुआ है। जल्द ही बाकि कामों में तेजी लाई जाएगी। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने बताया कि दिल्ली सरकार के सहयोग से इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की योजना है। इस गांव में के बुर्जुगों व युवाओं के लिए एक कौशल विकास केंद्र बनाए जाने की योजना है। इसके लिए जमीन दिल्ली सरकार का उपलब्ध करानी है। जल्द ही दिल्ली सरकार से चर्चा कर योजना को पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, गांव के आसपास के इलाकों में भी कई विकास कार्यो को लगभग पूरा कर लिया गया है।

भाटी गांव में यह काम हुए

दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश विधूड़ी कहते हैं कि प्रधानमंत्री आदर्श गांव की दूसरे चरण की योजनाएं दिल्ली सरकार की वजह से लटकी हुई हैं। उनके लापरवाह रवैये की वजह से यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इन योजनाओं को लागू किया जा सके, इसके लिए जल्द ही मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक बैठक की जाएगी।

ये काम कराए गए

  • सवा दो करोड़ की लागत से गांव की सड़कों को सीमेंट-कंक्रीट का किया गया’
  • स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का 100 प्रतिशत एलईडी किया गया’
  • गांव में पानी की लाइन का विस्तार किया गया है’
  • नगर निगम के एक स्कूल को अपग्रेड किया गया’
  • बैंक एटीएम की कमी को पूरा करने के लिए नया एटीएम शुरू किया गया

क्या है प्राथमिकताएं

  • दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्गो की हालत खराब है।
  • दिल्ली सरकार के सहयोग से मार्गो को सुधारा जाएगा ’
  • खराब सीवर सिस्टम की वजह से इलाकों में परेशानी है,
  • इसके लिए नया नेटवर्क पर काम होगा’
  • 6 लटके हुए समुदाय केंद्रों पर काम होगा।
  • साध नगर व हरकेश नगर में काम शुरू किया गया है

दक्षिणी दिल्ली में इन कामों से लोगों को राहत

  • हरकेश नगर और सरिता विहार में फुट ओवर ब्रिज बना, हादसों में कमी आई’
  • सरिता विहार व कालकाजी के बीच 6 किलोमीटर का अंडर ब्रिज बनवाया गया’
  • केंद्र सरकार के सहयोग से रेलवे स्टेशनों का सौंदर्यीकरण किया गया’
  • सीवर व्यवस्था सुधारने के लिए पुल प्रहलादपुर, लाल कुंआ, विश्वकर्मा कॉलोनी, हरकेश नगर, राजनगर में मधु विहार में काम शुरू चल रहा है

पानी सबसे बड़ा मुद्दा

इस क्षेत्र में पानी की बड़ी किल्लत है। तुगलकाबाद, बदरपुर, राजनगर, मधु विहार, पालम समेत आसपास के इलाके को सोनिया विहार प्लांट से पानी उपलब्ध कराया गया है। वहीं, ओखला इलाके में एक भूमिगत जलाशय बनवाया गया है।

  योजनाओं के पूरा नहीं होने के पीछे क्या कारण है?

सांसद फंड से एक वर्ष में पांच करोड़ रुपये ही खर्च हो सकते हैं। साथ ही, सांसद केवल नई योजनाओं को ही मंजूरी दे सकता है। अन्य योजना के लिए स्थानीय सरकार की अनुमति जरूरी होती है। इस मंजूरी में ही काम लटक रहे हैं।

 केंद्र सरकार इसमें क्या सहयोग कर सकती है?

केंद्र सिर्फ इतना सहयोग कर सकता है कि वह शहरी विकास मंत्रलय के माध्यम से होने वाले कामों को सीधे निगम को दे। इसके अतिरिक्त पानी, बिजली, सड़क या अन्य मसलों पर सरकार से अनुमति जरूरी है।

क्या जानबूझ कर कामों को लटकाए जा रहा है?

 एक साल पहले क्षेत्र के एक तालाब को ठीक कराने की योजना बनी थी। मगर दिल्ली सरकार ने सांसद निधि का पैसा नहीं लिया और खुद भी काम नहीं किया। इस वजह से वहां गिरकर जानवरों की मौत हो रही है।

गौरतलब है कि सांसद रमेश विधुड़ी ने तीन गांवों भाटी, घिटोरनी और भरथल को आदर्श गांव योजना के लिए गोद लिया है। उनका कहना है कि इन तीन गांवों को दिल्ली का सबसे अच्छा आदर्श गांव बनाया जाएगा।

(हिन्दुस्तान से साभार)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here