
Constable Bharti 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की बंपर भर्ती की घोषणा हो गई है। पुलिस भर्ती विभाग ने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल के 9617 पदों पर वैकेंसी निकाली है। जिसके लिए 28 अप्रैल 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती में आवेदन की प्रकिया शुरू होगी। इस भर्ती में करने की अंतिम तिथि 17 मई 2025 है। आवेदन शुल्क भी इसी दिन तक भरा जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी अभी से इस पुलिस भर्ती का फॉर्म भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स रेडी कर लें। इसके अलावा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती सामान्य कांस्टेबल, चालक, बैंड एंव पुलिस दूरसंचार में ऑपरेटर और चालक के पदों के लिए है। पदों की डिटेल्स के साथ अभ्यर्थी नोटिफिकेशन लिंक के साथ नीचे टेबल से देख सकते है।
ये होनी चाहिए योग्यता
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल सरकारी नौकरी की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही राजस्थान 12वीं लेवल CET परीक्षा में भी उत्तीर्ण होना चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
1. आयु सीमा
अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले न हुआ हो।
2. ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ बीसी/ एमबीसी
कैंडिडेट का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1997 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1992 से पहले न हुआ हो।
3. राज्य सरकार के कर्मचारियों/ एवं मृत पुलिस अधिकारियों/ के आश्रित
अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो। पुरुष अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1999 से पहले और महिला अभ्यर्थियों का जन्म 2 जनवरी 1994 से पहले न हुआ हो।
ये भी पढ़े…
12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन सरकारी विभागों में बनाएं अपना भविष्य
4. शारीरिक मानदंड
पुरुष कि ऊंचाई 168 सेमी और महिला कि 152 सेमी और सीना (केवल पुरुष) का सामान्य 81 सेमी फुलाने पर 86 सेमी
5. दौड़
पुरुष: 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में
महिला: 5 किलोमीटर की दौड़ 35 मिनट में
महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम वजन: 47.5 किलोग्राम
6. आवेदन शुल्क
सामान्य ओबीसी क्रीमी लेयर के लिए: ₹600
अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर ईडब्ल्यूएस एवं दिव्यांगजन: ₹400
आवेदन शुल्क का भुगतान: ऑनलाइन
7. चयन प्रक्रिया
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल पदों पर उम्मीदवारों का चयन इस प्रकार किया जाएगा:
शारीरिक दक्षता/ शारीरिक मानक परीक्षण
लिखित परीक्षा (OMR आधारित)
कौशल परिक्षण
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण



