12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इन सरकारी विभागों में बनाएं अपना भविष्य

0
301

Govt Jobs After 12th:  आजकल बहुत से युवा सरकारी नौकरी की ओर रूख कर रहे है। खासकर वे जिन्होंने हाल ही में 12 वीं कक्षा पास की है। इसकी वजह भी साफ है। सरकारी नौकरी न सिर्फ एक स्थायी और भरोसेमंद करिअर देती है। बल्कि अच्छी सैलरी, सामाजिक सम्मान और भविष्य की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। इसके अलावा अगर आपने भी 12वीं पास कर ली है, और अब सोच रहे है। कि आगे क्या करें, तो आपके लिए यह बेहद काम की जानकारी है। कई ऐसे सरकारी विभाग है, जहां आप कम उम्र में भी नौकरी पा सकते हैं। बस जरूरत है। सही दिशा में तैयारी की।

 

 

1. रेलवे विभाग
रेलवे देश का सबसे बड़ा सरकारी नियोक्ता है, और इसमें हर साल लाखों पदों पर भर्तियां होती हैं। रेलवे भर्ती बोर्ड  समय-समय पर ग्रुप-डी, एनटीपीसी, और क्लर्क जैसे पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करता है। इन पदों के लिए 12वीं पास होना ही काफी होता है। इसके लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। रेलवे की नौकरी में अच्छी सैलरी, स्थायित्व और प्रमोशन की अच्छी संभावना होती है।

 

 

2. सुरक्षा बल
देश की सुरक्षा करने वाले बल जैसे भारतीय सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, और आईटीबीपी में भी 12वीं पास युवाओं के लिए कई विकल्प होते है। भारतीय सेना में सैनिक जीडी, क्लर्क और टेक्निकल ट्रेड्स के पदों के लिए भर्ती होती है। इसके लिए आपको फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और एक आसान सी लिखित परीक्षा ली जाती है। साथ ही अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी आदि में कांस्टेबल स्तर के पदों के लिए भी भर्ती होती है। जिनके लिए 12वीं पास होना जरूरी है। ये नौकरियां फिजिकली एक्टिव युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है।

 

ये भी पढ़े…

 

12वीं के बाद इन सरकारी नौकरियों में कर सकते है आवेदन, जानें हर डिटेल

 

3. डाक विभाग
डाक विभाग भी 12वीं पास युवाओं को नौकरी देने वाला एक बड़ा विभाग है। इसमें हर साल ग्रामीण डाक सेवक (GDS), पोस्टमैन, और पोस्टल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। अधिकतर पदों पर चयन मेरिट के आधार पर होता है यानी 12वीं के अंकों से ही चयन कर लिया जाता है, हालांकि कुछ पदों पर लिखित परीक्षा भी ली जाती है। इस विभाग में नौकरी करने पर स्थिरता के साथ अन्य सरकारी लाभ भी मिलता है।

 

 

4. कर्मचारी चयन आयोग में भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग (SSC), केंद्र सरकार की एक प्रमुख संस्था है जो कई सरकारी विभागों में भर्ती कराता है। 12वीं पास युवाओं के लिए एसएससी, सीएचएसएल परीक्षा सबसे उपयुक्त होती है। इसके जरिए एलडीसी डीईओ और पोस्टल असिस्टेंट जैसे पदों पर भर्ती की जाती है। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और जनरल नॉलेज जैसे विषय पूछे जाते है। साथ ही यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होती है। और इसकी तैयारी घर से भी की जा सकती है।

 

 

5. बैंकिंग सेक्टर में नौकरी
बैंकिंग क्षेत्र में भी कुछ ऐसे पद होते है, जो 12वीं पास युवा आराम से इस की तैयारी कर सकते है। खासकर सहकारी बैंकों में, कुछ राज्यों में लोकल स्तर पर क्लर्क या असिस्टेंट पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
हालांकि, ज्यादातर सरकारी बैंकों (जैसे SBI, IBPS) की भर्तियों के लिए ग्रेजुएशन जरूरी होता है। इसके साथ ही जहां 12वीं पास युवाओं को मौका मिलता है, वहां परीक्षा में बेसिक गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान और कभी-कभी अंग्रेजी भी पूछी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here