
Hanuman Jayanti 2025 Daan: आज 12 अप्रैल 2025 को पूरे देश में हनुमान जयंती का पावन पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह दिन पवनपुत्र हनुमान जी के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। भक्तों का विश्वास है कि हनुमान जी की उपासना से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं और व्यक्ति को बल, बुद्धि, विद्या और विजय की प्राप्ति होती है।
इस शुभ अवसर पर यदि कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाए, तो उससे न केवल पुण्य प्राप्त होता है। बल्कि जीवन की अनेक बाधाएं भी स्वतः समाप्त हो जाती हैं। शास्त्रों के अनुसार हनुमान जयंती पर निम्न वस्तुओं का दान करना विशेष रूप से शुभ माना गया है।
लाल वस्त्र
हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। लाल वस्त्रों का दान करने से ग्रह दोष शांत होते हैं।
चने और गुड़
शनिवार और मंगलवार को चने और गुड़ का दान विशेष फलदायी होता है। यह हनुमान जी को प्रसन्न करने का सरल उपाय है।
ये भी पढ़े…
कई राज्यों में आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान
लाल फूल और सिंदूर
हनुमान जी को सिंदूर और लाल फूल चढ़ाना एवं उसका दान करना सौभाग्य में वृद्धि करता है।
केले, नारियल और मौसमी फल
फलदान को सभी धार्मिक ग्रंथों में पुण्यदायी बताया गया है। हनुमान जयंती पर ताजे फल जैसे केला, नारियल या अन्य मौसमी फलों का ज़रूरतमंदों को दान करने से आयु में वृद्धि और घर में समृद्धि आती है।
पुस्तकें और धार्मिक सामग्री
छात्रों को पुस्तकों या धर्मग्रंथों का दान करने से बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है। यदि सुंदरकांड, हनुमान चालीसा या रामचरितमानस जैसे ग्रंथों का दान किया जाए, तो यह विशेष फलदायी होता है।
इस दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम नाम का जाप करना भी विशेष फलदायी होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से हनुमान जी का स्मरण करता है। उसके जीवन की सभी बाधाएं स्वयं हनुमान जी हर लेते हैं।


