जम्मू-कश्मीर के डोडा में पहली बार प्रधानमंत्री मोदी की रैली,डोडा में 43 सीटों पर उम्‍मीदवार

0
160
वर्षा वर्मा

जम्मू:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक बड़ी रैली में शामिल होंगे। इसके जरिये वे जम्मू क्षेत्र में प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। बड़ी बात यह है कि पिछले 42 सालों में किसी प्रधानमंत्री का डोडा का यह पहला दौरा होगा। आसपास के जिलों यानी डोडा और किश्तवाड़ में विशेष तौर पर कार्यक्रम स्थल के आसपास मल्‍टीलेयर सिक्‍योरिटी तैनात की गई है। सुरक्षाबल चुनावी रैली को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से अलर्ट पर हैं। यह रैली डोडा शहर के स्टेडियम में आयोजित की गई है।

18 सितंबर को होगा मतदान
प्रधानमंत्री की सभा की बाबत जानकारी देते हुए केंद्रीय कोयला और खान मंत्री और जम्मू-कश्मीर भाजपा के चुनाव प्रभारी जी किशन रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी डोडा में अपनी पहली चुनावी सभा करेंगे। यह एक महत्वपूर्ण घटना है क्योंकि यह 42 वर्षों में किसी भी प्रधानमंत्री की डोडा की पहली यात्रा है। डोडा में प्रधानमंत्री का आखिरी दौरा सन् 1982 में हुआ था। पीएम मोदी की रैली क्षेत्र में उनके कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह तैयार है। चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की आठ विधानसभा सीटों के लिए 18 सितंबर को मतदान होना है।

ये भी पढ़ें…

बहादुरगढ़ से आसौदा गांव तक मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मिली मंजूरी, जल्द मेट्रो पहुंचेगी सांपला

 

43 सीटों पर उम्‍मीदवार
साल 2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर   के किश्तवाड़ जिले में भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित किया था। एक नेता ने कहा कि तब से डोडा के लोग प्रधानमंत्री को देखने और सुनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री के दौरे से केंद्र शासित प्रदेश में पार्टी उम्मीदवारों की चुनावी संभावनाओं को काफी बढ़ावा मिलेगा। पार्टी जम्मू सब-डिविजन की सभी 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

विगत चुनाव में मिली थी भारी सफलता
पिछली जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बीजेपी के 25 विधायक थे। जम्‍मू कश्‍मीर विधानसभा चुनाव में मतदान तीन चरणों में 18 सितंबर 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। जम्मू क्षेत्र लंबे समय से बीजेपी का गढ़ रहा है। पार्टी ने 2014 के विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र से अपनी सभी 25 सीटें जीती थीं। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामबन जिले में एक और रैली की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here