झज्जर: भाजपा के चलो गांव की ओर अभियान के तहत आजकल सांसद गांव—गांव घूम रहे हैं। इसी क्रम में रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरविंद शर्मा अपने क्षेत्र में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आज एक बड़ा दावा किया जिससे बहादुर गढ़ से आसौदा के लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आने वाला है।
क्या कहा अरविंद शर्मा ने
इलाके के भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सिंह प्रणामी के कार्यालय पर पहुंचे सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा गांव तक मेट्रो रेल लाइन के विस्तार को मंजूरी मिल गई है और जल्द ही इसका काम भी शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि वह इस मेट्रो लाइन परियोजना को सांपला तक ले जाने की कोशिश में जुटे हुए हैं और अगले चरण में यह संभव भी हो सकता है। साथ ही सांसद ने नजफगढ़ से धासा बॉर्डर तक भी मेट्रो का काम उन्होंने जल्द शुरू होने की बात कही।
गिनाये मोदी के किसान कल्याण की योजनायें
एक तरफ हरियाणा के किसान दिल्ली में धरणा प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं वहीं भाजपा सांसद अरविंद शर्मा का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दुगनी करने में लगी हुई है। जी-20 के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी का पूरा फोकस मेहमानों को भी मोटा अनाज परोसने पर था। ताकि छोटे किसान भी मोटा मुनाफा कमा सके क्योंकि मोटा अनाज सिर्फ वही किसान पैदा करते हैं, जिनके खेतों में सिंचाई योग्य पानी नहीं पहुंच पाता।
जाहिर है चुनाव नजदीक है और सभी भाजपा सांसद इन दिनो अपने—अपने संसदीय क्षेत्रों में चलो गांव की ओर अभियान के तहत गांव घूम रहे हैं। इसी क्रम में सांसद अरविंद शर्मा ने बहादुरगढ़ शहर के साथ-साथ चलो गांव की ओर अभियान के तहत कई गांव में दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के निर्देश भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए।
यह भी पढ़ें👉हरियाणा में पंचायत चुनाव का रास्ता साफ,सितंबर आखिरी तक काम करने लगेगी तीसरी सरकार
👉पीएम किसान योजना: करना हो आधार अपडेट या बदलना हो मोबाइल नंबर या बैंक की विवरण, क्रमशः पूरी जानकारी

