अब दिल्ली तक उड़ान भरेगी ‘बदनाम कुल्फी’ और ‘ठग्गू के लड्डू’, जानें कैसे

0
337

 

वर्षा वर्मा

 

  • कानपुर से शुरू होगी मालवाहन विमान सेवा

उत्तर प्रदेश:  कानपुर की मशहूर मिठाइयाँ और अन्य उत्पाद अब सीधे हवाई मार्ग से दिल्ली पहुंच सकेंगे। इस महीने से चकेरी स्थित कानपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए मालवाहन विमान सेवा शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही अब कानपुर के उद्यमियों और व्यापारियों को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। अब तक कानपुर से माल भेजने के लिए लखनऊ जाना पड़ता था। जो न सिर्फ समय लेने वाला बल्कि खर्चीला भी साबित होता था। लेकिन अब ‘बदनाम कुल्फी’, ‘ठग्गू के लड्डू’, लेदर का सामान, ज्वेलरी, सब्जियाँ और अन्य उत्पाद महज सवा घंटे में दिल्ली पहुँच सकेंगे। एयरपोर्ट प्रशासन ने मालवाहन सेवा के लिए सभी जरूरी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। व्यापारियों को इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि माल की ताजगी और गुणवत्ता भी बनी रहेगी।

 

 

 

इसी महीने से शुरू होगी ये सुविधा
अब यह सुविधा कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट से शुरू होने जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर संजय कुमार ने बताया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने से यात्री विमान में ही माल भेजे जाने की सुविधा मिलने लगेगी। इसके बाद किसी को भी अपना माल भेजना होगा तो वह कानपुर से दिल्ली मात्र सवा घंटे में पहुंच जाएगा।

 

 

ये भी पढ़े…

 

विपरीत परिस्थितियों में दिखाई हिम्मत, नासिक की महिला किसान संगीता पिंगले बनीं मिसाल

 

 

पहले यह सुविधा फरवरी महीने में शुरू होने वाली थी, लेकिन कुछ कारण की वजह से अब तब नहीं हो पाया था। यह सभी उत्पाद जो अभी तक लखनऊ एयरपोर्ट से भेजे जाते थे। अब वे कानपुर से भेजे जा सकेंगे। इसकी वजह से माल परिवहन का खर्चा कम हो जाएगा। दिल्ली के अलावा इसके बाद मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु में भी यह सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here