एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट, इन जिलों में जानें मौसम का हाल

0
287
पूजा

 

Madhya Pradesh Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का हाल तेजी बदल र​​हा है। वहीं चक्रवाती हवा और अरब सागर से आने वाली नमी के कारण बुधवार को मध्यप्रदेश में मौसम का हाल बदला है। बुधवार को सूरज उदय के समय लू-गर्मी के साथ तेज बारिश हुई। इसके अलावा छिंदवाड़ा, सिवनी में आधा इंच बारिश व ओलावृष्टि हुई। राजधानी भोपाल में हल्के बादलों के बीच तापमान 41 डिग्री रहा और तलाम, गुना, धार, सागर, टीकमगढ़ में लू के हालात रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पांच प्रणाली शुरू हुई है। अगले दो दिन दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बारिश और तेज हवा के हालात बन सकते है।

 

 

बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, आज 10 अप्रैल को मंदसौर, नीमच, उज्जैन, रतलाम, धार, जबलपुर, और मंडला में लू चल रही है। वहीं, 11 अप्रैल से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। इसके साथ ही प्रदेश में दो दिन बारिश होगी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान से पश्चिमी विदर्भ तक सक्रिय टर्फ तथा पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। और 11 और 12 अप्रैल को राज्यभर में अधिकांश जगहों पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

 

 

मौसम में बना रहेगा उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिन में उत्तरी मैदानी इलाकों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरने की संभावना है। जबकि मध्य राज्यों में पारा बढ़ने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

 

ये भी पढ़े…

 

लू से मिलेगी राहत, कई राज्यों में बारिश होने के आसार, IMD ने ​जारी किया अलर्ट

 

तेज हवा से किसानों की बढ़ी मुश्किलें
बारिश के साथ तेज हवाओं ने बढ़ा दी किसानों की परेशानी। किसानों का कहना है, तेन हवाओं से काफी फसलें बर्बाद हो चुकी है और बाकि फसलों कि कटाई कर चुके है। जिससे पैदावर में गिरावट आ गई। उन्होंने यह भी कहा, बारिश होती तो समस्या नहीं थी, लेकिन हवा से फसल लेट जा रही है। ऐसे में फसलें बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही सब्जी कि फसलों को भी नुकसान पहुंच रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here