CTET December Exam City Slip Out: सीबीएसई यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दिसंबर सत्र के लिए CTET परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया है। इस स्लिप में उम्मीदवारों को ये जानकारी मिलती है कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। दरअसल एग्जाम सिटी स्लिप आपको सिर्फ परीक्षा केंद्र की जानकारी बताने के लिए है। इसके अलावा आपको एडमिट कार्ड मिलेगा जिसे आपको परीक्षा केंद्र पर लेकर जाना है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स से अपना एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले ctet.nic.in पर जाएं।
होमस्क्रीन पर ‘CTET December 2024’ के लिंक पर क्लिक करें।
आपके सामने एक नया पेज खुलेगा वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरें।
सबमिट करें। आपका एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर आ जाएगा उसे डाउनलोड कर लें।
ये भी पढ़े…
आईआईटी कानपुर ने जारी की जेईई एडवांस्ड की तारीख, इन बदलावों के साथ होगी परीक्षा
कब होगी परीक्षा
CTET की दिसंबर सत्र की परीक्षा 14 दिसंबर,2024 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में कुल दो पेपर होंगे। पेपर 1 की परीक्षा ऐसे उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्होंने कक्षा 1 से 5 के लिए आवेदन किया है और पेपर 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8 के लिए आवेदन करने वालों के लिए होगी बात करें अगर एग्जाम पैटर्न की तो इस परीक्षा में मल्टीपल च्वाइस वाले प्रश्न होंगे।