ओडिशा की संस्कृति का जादू, सूरजकुंड मेले में नृत्य और सेना पराक्रम का अद्भुत संगम

0
109
वर्षा वर्मा

 

Surajkund Mela:  38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय ​शिल्प मेले में हर शाम सांस्कतिक रंग बिखेर रही है। थीम स्टेट ओडिशा के कलाकारों ने बड़ी चौपाल पर अपनी अनूठी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ओडिशा के प्रतिभाशाली कलाकारों ने शास्त्रीय नृत्य और सेना पराक्रम की झलक पेश कर पंडाल में मौजूद सैकड़ों दर्शकों की तालियां बटोरीं। तलवारबाजी और साहसी युद्ध कौशल की झलक ने सेना की वीरता को जीवंत कर दिया। जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। वहीं, गोटीपुआ और संबलपुरी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने ओडिसा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से सभी को रूबरू कराया।

 

ये भी पढ़े…

जय हो के उद्घोष से गूंज उठेगा सूरजकुंड मेला..आ रहे है ए आर रहमान

हरियाणा सरकार द्वारा मिले इस मंच के लिए कलाकारों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में हरियाणा पर्यटन निगम के एमडी डॉ. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों और बड़ी संख्या में पर्यटकों की उपस्थिति रही।
38वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हर शाम ऐसी ही शानदार प्रस्तुतियों से सजी रहेगी। जहां कला, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here