महाकुंभ मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन घोषित, 15-16 फरवरी का पास रद्द,संगम स्टेशन बंद

0
207

 

वर्षा वर्मा

Maha kumbh 2025:  प्रयागराज में इन दिनों दिव्य और भव्य महाकुंभ मेला चल रहा है। इस हफ्ते शनिवार और रविवार को भारी भीड़ आने का अनुमान जताया जा रहा है। जिसे देखते हुए मेला प्रशासन ने सभी पास को रद्द कर दिया है। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया हैं। इसी के साथ—साथ प्रशासन ने प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन बंद करने की भी घोषणा की है। मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ से सीख लेते हुए प्रशासन जरूरी सावधानियां बरत रहा है।

 

महाकुंभ मेला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र में जाने के लिए जारी पास को रविवार और शनिवार के लिए रद्द कर दिया है। भारी भीड़ की आशंका के चलते 15 और 16 फरवरी को पूरे महाकुंभ मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन भी घोषित किया गया है। इस दौरान किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गाड़ियों को नजदीकी पार्किंग में पार्क करने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन मेला क्षेत्र में बनी पार्किंग में गाड़ियां पार्क नहीं होगीं।

 

ये भी पढ़े…

महाकुंभ में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पर हमला, तीन शिष्य भी घायल

 

16 फरवरी तक संगम स्टेशन बंद
इस संदर्भ में मेला प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिया। कुंभ मेले में सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने यह बड़ा फैसला लिया है। वहीं, रेलवे ने भी भारी भीड़ को देखते हुए संगम स्टेशन 16 फरवरी तक बंद करने का ऐलान किया है। भीड़ को देखते हुए प्रयागराज में रेलवे ने जीआरपी और आरपीएफ के जवानों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। दरअसल, वीकेंड की वजह से महाकुंभ नगर में शुक्रवार की सुबह से काफी संख्या में लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है।

 

वीकेंड पर भारी भीड़ पहुंचने का अनुमान
महाकुंभ स्नान के लिए संगम स्टेशन पर पहुंची रही भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया है। यह स्टेशन संगम के सबसे नजदीक है। यहां 16 फरवरी तक सभी तरह की एंट्री और एग्जिट पर रोक लगा दी है। बता दें कि माघ पूर्णिमा से पहले उमड़ी भीड़ के चलते 9 फरवरी को ही प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन 14 फरवरी तक के लिए बंद किया गया था। जिसे बढ़कर अब 16 फरवरी तक कर दिया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here