महाकुंभ ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की केरल में दीवानगी, गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलेस

0
157
वर्षा वर्मा

 

Monalisa:  महाकुंभ मेले में माला बेचने पहुंची सांवली-सलोनी मोनालिसा जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार है। अपनी पहली फिल्म के लिए मोनालिसा ने एक्टिंग क्लास लेने से लेकर पढ़ना-लिखना भी शुरू कर दिया है। महाकुंभ की वायरल गर्ल को डायरेक्टर सनोज मिश्रा फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं। इस बीच मोनालिसा, सनोज मिश्रा के साथ एक इवेंट में शामिल होने के लिए केरल गई, जहां वह बेहद बदले-बदले अंदाज में नजर आई।

 

इवेंट में शामिल होने केरल पहुंची मोनालिसा
महाकुंभ मेले से अपनी कत्थई आंखों और खूबसूरती को लेकर चर्चा में आई मोनालिसा का अब मेकओवर हो चुका है। केरल में एक इवेंट में शामिल होने पहुंची मोनालिसा यहां गुलाबी लहंगे में नजर आई, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थी। हमेशा बंधे बालों में नजर आने वाली मोनालिसा ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और कर्ल किया था। वेवी हेयर और हल्के मेकअप में वायरल गर्ल काफी खुश भी लगी।

 

ये भी पढ़े…

झोपड़पट्टी से सीधा पहुंचेंगी 7 स्टार होटल, फ्लाइट में डायरेक्टर संग दिखी मोनालिसा

 

 

करोड़ों की कार में सवार होकर इवेंट में पहुंची मोनालिसा
इस दौरान मोनालिसा ने केरल से लेकर इवेंट तक में खुद को प्रेजेंट करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। करोड़ों की कार में सवार होकर वायरल गर्ल इवेंट में पहुंची, जिसे देखते ही उसके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस एक्सपोजर को लेकर मोनालिसा काफी खुश भी दिखी। केरल इवेंट मोनालिसा के कई वीडियो सामने आए हैं। जिसमें उसे लोगों के साथ सेल्फी लेते, अपनी खुशी का इजहार करते देखा जा सकता है।

 

 

मोनालिसा को गिफ्ट में मिला डायमंड नेकलेस
इस दौरान मोनालिसा को ढेरों तोहफे भी मिले, जिनमें एक डायमंड नेकलेस भी दिखाई दिया। इसके बाद वह स्टेज में नजर आई और साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग वायरल गर्ल के साथ सेल्फी लेने को बेताब हैं। दरअसल, वह मध्य प्रदेश की धार्मिक और पर्यटन नगरी महेश्वर की रहने वाली है। वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ में माला बेचने गई थी। जहां वह अपनी कत्थई , कजरारी आंखों के चलते रातों-रात वायरल हो गई और अब वह जल्दी ही फिल्मों में एक्टिंग करती नजर आएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here