जय हो के उद्घोष से गूंज उठेगा सूरजकुंड मेला..आ रहे है ए आर रहमान

0
310
वर्षा वर्मा

 

Surajkund Mela:  हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में आज बॉलीवुड सिंगर ए आर रहमान अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले के गेट नंबर 4 के पास बनी स्टेज पर शाम 7 बजे उनका शो होगा। सूरजकुंड मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए टूरिज्म कोई कमी नही छोड़ रहा है। मेले में रोजाना शाम को होने वाली सांस्कृतिक संध्या में देश के हर हिस्से से कवि, सिंगर, हास्य कलाकार, संगीतकार आकर लोगों का मनोरंजन कर रहे है।

 

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय है एआर रहमान
देश से लेकर विदेशों तक अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाले एआर रहमान को ग्रैमी से लेकर ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। एआर रहमान ने अपनी मातृभाषा तमिल के अलावा कई हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों में संगीत भी दिया है। टाइम्स पत्रिका ने उन्हें मोजार्ट आॅफ मद्रास की उपाधि दी। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं।

 

ये भी पढ़े…

सूरजकुंड मेले में लगा 42 देशों का स्टॉल, विदेशी स्टॉलों में उमड़ रही खरीदारों की भारी भीड़

 

मिल चुके दो ऑस्कर पुरस्कार
एआर रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी फिल्म के मशहूर गाना जय हो के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गाने की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।

 

 

 

पिता भी थे संगीतकार
ए आर रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिली है। उनके पिता राजगोपाल कुलशेखर मलयालम फिल्मों में संगीतकार थे। रहमान ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की। 1991 में रहमान ने अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरू किया। 1993 में रहमान ने फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म रोजा में संगीत दिया। फिल्म म्यूजिकल हिट रही और पहली फिल्म में ही रहमान ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीत लिया। इस पुरस्कार के साथ शुरू हुआ रहमान की जीत का सिलसिला, जो आज तक जारी है। मां तुझे सलाम, जय हो, लुका छिप्पी, रॉकस्टार का गाना-कुंग फाया आज भी हर किसी के जहन में बसा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here