देश भर में लोहड़ी की धूम, लोहड़ी मनाने नारायणा गांव पहुचें पीएम…

0
271

 

वर्षा वर्मा

 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे लोहड़ी मनाने नारायणा गांव पहुचें। इस दौरान उन्होंने लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित किया। और वहां रहने वाले लोगों से भी बातचीत की। इस मौके पर राष्ट्रपति ने भी देशवासियों को बधाई ​दी।

 

धूमधाम से मनाई जाती है लोहड़ी
लोहड़ी, मकर संक्रांति बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है। मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर रात्रि में किसी खुले स्थान में परिवार एवं आस-पड़ोस के लोग मिलकर आग के किनारे घेरा बनाकर बैठते हैं तथा इस समय रेवड़ी, मूंगफली और लावा आदि खाकर पर्व मनाते हैं। लोहड़ी पंजाब, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित उत्तर भारत के राज्यों में काफी उत्साह से मनाया जाता है और लोग पूरे परिवार के साथ इसमें शामिल होते हैं।

 

ये भी पढ़े…

पीएम मोदी ने Z-मोर्ह सुरंग का किया उद्घाटन, जानिए इस सुरंग की खासियत

 

 

पीएम ने महाकुंभ शुरू होने पर दी शुभकामनाएं
इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल साइट एक्स पर महाकुंभ शुरू होने के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने लिखा कि हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं। भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। यही कामना है।

 

 

राष्ट्रपति ने दीं लोहड़ी की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल साइट एक्स पर संदेश जारी कर लोहड़ी की बधाई दीं। उन्होंने लिखा कि लोहड़ी, मकर संक्रांति, पोंगल और माघ बिहु के शुभ अवसर पर मैं, देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीय लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। उन्होंने ये भी लिखा कि ये पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत तथा विविधता में एकता के प्रतीक है। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मनाए जाने वाले ये त्योहार प्रकृति के प्रति सम्मान को व्यक्त करते हैं। कृषि से जुड़े ये पर्व हमारे अन्नदाता किसानों के अथक परिश्रम के लिए उनका आभार व्यक्त करने के भी अवसर हैं। मेरी कामना है कि ये पावन पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का संचार करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here