अवध ओझा के चुनाव लड़ने को लेकर संशय बरकरार, बरसे केजरीवाल

0
395

वर्षा वर्मा

 

Delhi Election:  चुनावी शोर शराबे के बीच आम आदमी पार्टी के बहुचर्चित उम्मीदवार या गुरू अवध ओझा के चुनाव लड़ने को लेकर संशय के बादल घिर आये हैं। आरोप—प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के पटपड़गंज के प्रत्याशी अवध ओझा का नाम अभी तक वोटर लिस्ट में नहीं आने को लेकर पार्टी भड़की हुई है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह अवध ओझा का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने को लेकर आज चुनाव आयोग से मिलने जांएगे।

 

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज सोमवार को अपनी पीसी में कहा, “केंद्र की ओबीसी लिस्ट में जाट समाज को डाला जाए, राजस्थान में जब जाट समाज को रिजर्वेशन मिलता है तो दिल्ली के जाट समाज को रिजर्वेशन का लाभ क्यों नहीं मिलता है। इस संबंध में मैंने पत्र लिखा है। ” उन्होंने आगे कहा, “मेरा सवाल है कि मैं बीजेपी से सिर्फ यह जानना चाहता हूं कि दिल्ली के जाट समुदाय को ​केंद्र की OBC सूची में कब जगह दी जाएगी” । केजरीवाल ने कहा, “आज दोपहर 3 बजे मैं, सीएम आतिशी, भगवंत मान (पंजाब के सीएम) और राघव चड्ढा के साथ चुनाव आयोग जाएंगे। ” आम आदमी पार्टी आज 2 अहम मुद्दों को लेकर आयोग से मुलाकात करेगी।

 

 

ये भी पढ़े…

पीएम मोदी ने Z-मोर्ह सुरंग का किया उद्घाटन, जानिए इस सुरंग की खासियत

 

‘अवध ओझा को लड़ने से रोकने की कोशिश’
अवध ओझा के वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने को लेकर केजरीवाल ने कहा, “ग्रेटर नोएडा के वोटर पटपड़गंज के हमारे उम्मीदवार अवध ओझा ने दिल्ली का वोटर बनने के लिए आवेदन किया था। लेकिन अभी तक उन्हें कोई सूचना नहीं मिली है। फॉर्म 8 भरने की अंतिम तारीख 7 जनवरी थी। इसके लिए दिल्ली के CEO ने एक आदेश जारी किया जिसमें उन्होंने कहा था कि अंतिम तिथि 7 जनवरी है। ” उन्होंने आगे कहा, “हालांकि रहस्यमय तरीके से एक और आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि अंतिम तिथि 6 जनवरी है। जो कि गैरकानूनी है और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के खिलाफ है। ऐसा लगता है कि हमारे पीछे कुछ साजिश रची गई है। क्या अवध ओझा को अयोग्य करार देने के लिए 7 तारीख की डेट को 6 तारीख में शिफ्ट किया गया। हम चुनाव आयोग से मिलकर इसे ठीक करवाने की मांग करेंगे। ”

 

 

‘BJP नेताओं के घरों से वोटर्स के नाम’
केजरीवाल ने कहा, “हम आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करेंगे और उनसे मांग करेंगे कि अवध ओझा का वोट दिल्ली में ट्रांसफर किया जाए ताकि वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।” अवध ओझा के अलावा आम आदमी पार्टी के पास एक अन्य मुद्दा है कि बीजेपी नेताओं के घरों से वोटरों के नाम जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सांसदों के घरों से 30-40 वोट जोड़े जा रहे हैं तो चुनाव क्यों करवा रहे हो? उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि BJP धांधली करके और बेईमानी के जरिए दिल्ली का चुनाव लड़ना चाहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here