वर्षा वर्मा
Z-Morh Tunnel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले को बड़ी सौगात दी है। पीएम मोदी ने सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली Z-मोर्ह टनल का उद्घाटन किया है। यह टनल 8,650 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह सुरंग लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच हर मौसम में सुगम और सुरक्षित कनेक्टिविटी के लिए तैयार की गई है। पीएम मोदी के कश्मीर दौरे से पहले सुरक्षाबलों ने घाटी में कड़ी कर दी। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। सभी गाड़ियों की गहन जांच की जा रही है।
8650 फीट की ऊंचाई पर स्थित Z-मोड़
सोनमर्ग और गगनगीर को जोड़ने वाली यह टनल समुद्र तल से 8,650 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। इसमें आपातकालीन स्थिति के लिए 7.5 मीटर चौड़ा समानांतर रास्ता तैयार किया गया है। यह टनल लद्दाख को 12 महीने सड़क मार्ग से जोड़ने के साथ-साथ देश की रक्षा जरूरतों और क्षेत्रीय विकास में अहम भूमिका निभाएगी।
ये भी पढ़े…
बीजेपी की तीसरी लिस्ट में सिर्फ 1 नाम, 59 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित
आधुनिक सुविधाओं से होगी लैस
2700 करोड़ रुपए की लागत से तैयार की गई यह सुरंग आधुनिक सुविधाओं से लैस है। दो लेन वाली सुरंग में आपातकालीन स्थितियों के लिए एक एस्केप टनल भी बनाई गई है। इसके अंदर सीसीटीवी कैमरे और वाई-फाई कनेक्टिविटी जैसी आधुनिक तकनीक है। यह लेह-लद्दाख में रहने वाले लोगों और यात्रियों के लिए भी सफर को बेहद आसान बना देगी।
टनल के फायदे
यह सुरंग सोनमर्ग को पहलगाम और गुलमर्ग की तरह साल भर स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटकों के लिए सुलभ बनाएगी। इस टनल ने यात्रा की दूरी भी घटा दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर यात्रा की दूरी 49 किमी से घटकर 43 किमी हो जाएगी। पहले वाहनों की धीमी के साथ लंबा जाम भी लगता था। अब वाहनों की गति 30 किमी/घंटा से बढ़कर 70 किमी/घंटा हो जाएगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा पर्यटकों और व्यापारियों को होगा।

