
PM Modi on Maha Kumbh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ की सफलता पर बयान दिया। पीएम मोदी ने कहा कि महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ। महाकुंभ में हमने राष्ट्रीय एकता के दर्शन किए। पीएम मोदी ने कहा, महाकुंभ के रूप में भारत का विराट स्वरूप दुनिया के सामने प्रस्तूत हुआ है। युवा पीढ़ी भी श्रद्धाभाव से कुंभ के साथ जुड़ी।
पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें
पीएम मोदी ने कहा, पिछले वर्ष अयोध्या के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हमने महसूस किया था कि कैसे देश एक हजार वर्षों के लिए तैयार हो रहा है। इसके ठीक एक साल बाद, महाकुंभ के आयोजन ने हम सबके इस विचार को और दृढ़ किया है।देश की ये सामूहिक चेतना देश का सामर्थ्य बताती है।
ये भी पढ़े…
बिहार विधानसभा बजट सत्र के दौरान विपक्ष का जोरदार हंगामा, एनडीए ने बताया साजिश
आज मैं इस सदन के माध्यम से कोटि-कोटि देशवासियों को नमन करता हूं। जिनकी वजह से महाकुंभ का सफल आयोजन हुआ। महाकुंभ की सफलता में अनेक लोगों का योगदान है। मैं सरकार के, समाज के सभी कर्मयोगियों का अभिनंदन करता हूं। मैं देशभर के श्रद्धालुओं को, यूपी की जनता विशेषतौर पर प्रयागराज की जनता का धन्यवाद करता हूं।
हम सब जानते हैं, गंगा जी को धरती पर लाने के लिए एक भगीरथ प्रयास लगा था। वैसा ही महाप्रयास इस महाकुंभ के भव्य आयोजन में भी हमने देखा है। मैंने लाल किले से सबका प्रयास के महत्व पर जोर दिया था। पूरे विश्व ने महाकुंभ के रूप में भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए। सबका प्रयास का यही साक्षात स्वरूप है।

