खीरे के रस में इस चीज को मिलाकर बनाएं नेचुरल फेस पैक, निखर जाएगा चेहरा

0
119
पूजा

Skin Care:  गर्मियों में बाजार में खीरा खूब मिलता है। खीरे में पाए जाने वाले तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खीरा चेहरे पर लगाने से स्किन को हाइड्रेटिंग गुण मिलते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं। स्किन की इंफ्लेमेशन दूर होती है, इरिटेशन कम होती है। और स्किन पर बेदाग निखार आता है। इसके अलावा धूप वाले इस मौसम में खासतौर से खीरे को चेहरे पर लगाने से सनबर्न की परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। वहीं, यह एक्ने और पिंपल्स को दूर करने में भी असरदार होता है। यहां जानिए चेहरे पर किस-किस तरह से खीरे को लगाया जा सकता है। और घर पर केमिकल फ्री फेस पैक बनाने के लिए आपको खीरे और दही की जरूरत पड़ेगी

 

 

खीरा और दही
नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में खीरे को घिसकर डालें। इसी कटोरे में दो स्पून दही भी एड कर लें। अब आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इस फेस पैक के सूखने के बाद फेस वॉश से अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें। इस पेस्ट को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

 

 

खीरा और दही फेस पैक के फायदे
1. दही और खीरे के फेस पैक में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा को गर्मी में होने वाले संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से खुजली और जलन की समस्या दूर होती है।
2. इस मास्क में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन की रंगत को निखारने में मदद करता है। गर्मी में होने वाली सनबर्न और सन टैनिंग की प्रॉब्लम से यह फेस पैक छुटकारा दिला सकता है।

 


3. इस फेस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद मिलती है। जिसकी मदद से पिंपल्स, डार्क स्पॉट्स और टैनिंग दूर होती है।
4. यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिक्ल्स से लड़कर, स्किन को चमकदार बनाता है। यह स्किन टोन को मदद करता है।
5. खीरे और दही का फेस पैक स्किन का रूखापन दूर करने में मदद करता है।

 

ये भी पढ़े…

 

चेहरे पर चावल का पानी लगाने के जबरदस्त फायदे, पाएं बेहतर कोरियन लुक

अगर आप अपनी त्वचा की रंगत को सुधारना चाहते हैं, तो इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप को बता दें कि स्किन को ग्लोइंग और फ्लॉलेस बनाने के लिए इस फेस पैक को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here