महाकुंभ सफाईकर्मियों को सीएम योगी की बड़ी सौगात, 10 हजार बोनस और सैलरी 16,000 रुपये करने का ऐलान

0
113
वर्षा वर्मा

Mahakumbh:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज में महाकुंभ से जुड़े स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बड़ी सौगात देते हुए उनके लिए 10 हजार रुपए अतिरिक्त बोनस और अप्रैल से न्यूनतम वेज के रूप में 16 हजार रुपए देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वच्छताकर्मियों ने खुले दिल से स्वागत किया और इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। सभी स्वच्छताकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि यह पूरे मेला के दौरान उनके द्वारा की गई अथक मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ मंच पर बुलाकर उनका सम्मान किया, बल्कि उनके साथ बैठकर भोजन भी किया, जिससे उनका मान बढ़ा है।

 

मेले में मिलकर सुनिश्चित की स्वच्छता
स्वच्छताकर्मी पूजा देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे लिए जो भी किया वह सुनकर अच्छा लग रहा है। हमने महाकुंभ में जान लगाकर मेहनत की थी उसी का लाभ आज हमें मिल रहा है। इसी तरह, और भी स्वच्छताकर्मी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 10 हजार रुपया बोनस और 16000 रुपए निश्चित मानदेय देने की घोषणा की है। जिसके लिए हम उनके आभारी हैं। महाकुंभ के दौरान पूरे मेला क्षेत्र में हम सभी ने मिलकर सफाई और स्वच्छता को सुनिश्चित किया किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई। यह हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है।

 

ये भी पढ़े…

अब गाय पालने वाले होंगे मालामाल, इस योजना के तहत यूपी में 2 से 10 गाय पालने पर 10 लाख का लोन

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर खिले चेहरे
स्वच्छताकर्मी रवि ने बताया की मेले में स्वच्छता को लेकर किए गए अच्छे कार्य को मुख्यमंत्री ने सराहा है। और इसीलिए उन्होंने हमें 10 हजार अतिरिक्त बोनस देने की घोषणा की है यह अच्छी पहल है। इससे हम सभी का हौसला बढ़ेगा और हम मन लगाकर स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। एक अन्य स्वच्छताकर्मी ने भी बताया कि महाकुंभ समापन के बाद मुख्यमंत्री हमारे बीच आए यह देखकर हमें अच्छा लगा। उन्होंने हमारा सम्मान भी किया और हमारे साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया यह अच्छी पहल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here