लॉकडाउन के बीच एक्श्न में दिखे नरेंद्र तोमर, शुरू हुआ किसान रथ मोबाइल एप

0
195

पंचायत खबर टोली
नयी दिल्ली: देश इन दिनों विश्वव्यापी कोरोना महामारी की चपेट में है। लॉकडाउन और सोशल​ डिस्टेंसिग ही इस बीमारी से पार पाने का मूल मंत्र लेकिन यह वही समय है जब हमारा अन्न दाता अपनी फसल की कटाई—दंवाई करता है। ऐसे में बाकी नागरिकों की तरह किसान भी परेशान है। ऐसे ही किसानों की परेशानी के मद्देनजर कोरोना की चुनोती से निपटने और अन्न भंडार को भरने के लिए कृषि मंत्रालय भी पुरजोर कोशिश कर रहा है। अपने इसी प्रयास के तहत भारत के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर देश व्यापी लॉक डाउन पूरी शिद्दत से काम में जुट गये हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को, कृषि उत्पादों के परिवहन में सुगमता लाने के उद्देश्य से किसान रथ मोबाइल एप लांच किया।


इस अवसर पर तोमर के साथ केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री परषोत्तम रूपाला एवं कैलाश चौधरी तथा मंत्रालय के सचिव संजय अग्रवाल सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों में मंडियों से जुड़े व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए केंउ्रीय मंत्री ने कहा कि आज हम सब कोरोना वायरस संकट के दौर से गुजर रहे हैं और इसलिए जबसे लॉकडाउन की स्थिति हुई है, सामान्य चलने वाला कामकाज प्रभावित हुआ है। कृषि का क्षेत्र हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है, अर्थव्यवस्था की दृष्टि से भी इस क्षेत्र का बड़ा महत्व है। मौजूद संकट के दौर में ही, कृषि का काम भी बहुत तेजी के साथ करने की आवश्यकता है। इसे देखते हुए, केंद्र सरकार ने कृषि के काम में रूकावट न हो, कामकाज प्रभावित नहीं हो, किसानों को परेशानी नहीं हो, इसलिए अनेक छूटें प्रारंभ से ही इस क्षेत्र के लिए दी है। खेती-किसानी का काम इन दिनों जोरों पर है व अनेक राज्यों में उपार्जन का काम भी प्रारंभ हो गया है। सारी रियायतों के बाद भी कृषि उत्पादों के परिवहन में कुछ दिक्कतें थी, क्योंकि लॉकडाउन से पहले परिवहन से जुड़े सभी लोग एक साथ थे, लेकिन यह लागू होने से वे कहीं अलग-अलग चले गए, जिससे परेशानी आई कि अब सबकी उपलब्धता कैसे होगी। इस दृष्टि से कृषि मंत्रालय लगातार प्रयत्न कर रहा था कि इस कठिनाई को कैसे हल किया जाएं और अब कई दिनों की तैयारी के बाद किसान रथ मोबाइल एप लांच किया गया है।

उन्होंने विश्वास जताया यह मोबाइल एप निश्चित रूप से पूरे देश में कृषि उत्पादों के सुचारू परिवहन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। पहले दिन ही पांच लाख से अधिक वाहन उपलब्ध हैं। श्री तोमर ने कहा कि हमने कंट्रोल रूम भी सेटअप किया है, सभी राज्यों से अनुरोध है कि वे भी अपने यहां किसानों के हित में ऐसा कदम उठाएं। इस तरह की पहल की जाएं, जिससे कि राज्यों व केंद्र सरकार का जीवंत संपर्क हो ताकि किसानों की परिवहन की तकलीफ दूर हो। उन्होंने सभी किसानों से इस नए आयाम के भरपूर उपयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here