
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में हार के बाद से आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पंजाब के विधायकों की आज मीटिंग बुलाई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी पंजाब के विधायकों की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक के चलते सोमवार को होने वाली कैबिनेट मीटिंग को भी स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि अब पंजाब में 13 फरवरी को कैबिनेट मीटिंग होगी।
बैठक में हिस्सा लेने पहुंच सीएम मान
दिल्ली में आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के तरफ से बुलाई गई बैठक में शामिल होने के लिए पंजाब के विधायक ‘कपूरथला हाउस’ में पहुंच गए हैं। इस बैठक के एजेंडे को लेकर अबतक कुछ भी स्पष्ट नहीं हो सका है। बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हैं।
ये भी पढ़े…
दिल्ली में नए CM को लेकर सियासी हलचल तेज, वीरेंद्र सचदेवा ने LG से मांगा मिलने का समय
दरअसल भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर आसान अंतर से जीत हासिल की। AAP को भारी झटका लगा, उसे केवल 22 सीटें हासिल हुईं। साल 2020 के चुनावों में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें हासिल हुई थी। हालांकि, ऐतिहासिक जनादेश के साथ बीजेपी 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी कर रही है।
