
नई दिल्ली: दिल्ली में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने का समय मांगा है। सचदेवा सभी नवनिर्वाचित विधायकों और सांसदों के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में नई सरकार के गठन और आगामी रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
इससे पहले भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, नीरज बसोया राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोत ने भी एलजी वीके सक्सेना से मुलाकात की थी। अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को दिल्ली में बीजेपी में मुख्यमंत्री पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, कि इन तमाम अटकलों के बीच प्रवेश वर्मा उपराज्यपाल के आवास पर सुबह ही पहुंचे थे। हालांकि इस मुलाकात का कारण सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़े…
आतिशी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा, जल्द होगा BJP के नए मुख्यमंत्री का ऐलान
सीएम का फैसला हाईकमान करेगा
दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। राजौरी गार्डन सीट से जीते मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आतिशी ने इस्तीफा नहीं दिया है। बल्कि दिल्ली की जनता ने उन्हें इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया है। दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करेगा। सिरसा ने आगे कहा कि जल्द ही दिल्ली में बीजेपी सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद का फैसला हाईकमान करेगा। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली को एक ऐसा मुख्यमंत्री मिलेगा। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल पर उतारेगा और विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
पंजाब में भी होगा बदलाव- सिरसा
पंजाब में आम आदमी पार्टी को लेकर सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का व्यवहार पंजाब के विधायकों के प्रति सही नहीं है। और यही कारण है कि पार्टी में बिखराव की स्थिति बन रही है। सिरसा के अनुसार, पंजाब की जनता अब इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी और जल्द ही वहां भी बदलाव देखने को मिलेगा।

