
Valentine Day 2025 : वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिन प्यार और रोमांस का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं। कुछ लोग फूल, चॉकलेट या गहने देते है। यह दिन लोगों के लिए बेहद खास होता है। बहुत से लोग तो इस दिन को अपने परिवार के साथ मिलकर मनाते हैं। तो वहीं अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। बात करें कपल्स की तो लड़कों को इस दिन के लिए ज्यादा तैयारी नहीं करनी पड़ती है। लेकिन लड़कियां इसके लिए कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। इसकी वजह है। रोमांटिक डिनर करना। वो चाहती हैं कि वैलेंटाइन डे के दिन जब वो अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाएं तो उनका लुक सबसे प्यारा दिखे। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं। जिनको फॉलो करके उनकी त्वचा चमकने लगेगी। अभी वैलेंटाइन डे में कुछ दिन बाकी है। तो आप इन टिप्स को फॉलो करना शुरू कर दें।
त्वचा को गहराई तक साफ करें
यदि आप चाहती हैं कि वैलेंटाइन डे के दिन चेहरा चमकता रहे तो दिन में दो बार चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें। इसके लिए माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करें। ताकि स्किन से धूल-मिट्टी और ऑयल हट सके।
स्क्रब है जरूरी
वैलेंटाइन डे में कुछ दिन बाकी है। इसलिए त्वचा की गंदगी को हटाने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट करना शुरू कर दें। ताकि डेड स्किन निकल जाए और त्वचा स्मूथ दिखे। इसके लिए आप चाहें तो होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि दो बार से ज्यादा स्क्रब का इस्तेमाल न करें।
फेस पैक लगाएं
वैलेंटाइन डे से 2-3 दिन पहले कोई नेचुरल फेस पैक लगाएं, जिससे आपकी त्वचा ग्लो करे। फेसपैक का इस्तेमाल स्किन टाइप के हिसाब से करें। जैसे कि बेसन,दही मुल्तानी मिट्टी,गुलाब जल वह हल्दी फेस पैक तब लगाएं, जब ज्यादा ग्लोइंग स्किन चाहिए हो। यदि स्किन ऑयली है। तो इस्तेमाल करें। एलोवेरा में शहद और नींबू का फेस पैक इस्तेमाल करें। अप्लाई करने से पहले आपको एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़े…
सोने से पहले चेहरे पर लगाऐं वैसलीन, स्किन से जुड़ी इन समस्याओं से पाएं छुटकारा
लिप केयर
चेहरे के साथ यदि आप होंठों का ध्यान भी रखेंगी। तो वैलेंटाइन डे के दिन आपके होंठ गुलाबी दिखेंगे। इसके लिए सोने से पहले गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगोकर लगाएं। इसका इस्तेमाल आप हर दिन कर सकती हैं। समय-समय पर लिप बाम का इस्तेमाल अपने होंठों पर करें।
फेशियल जरूर करें
अभी से अपने चेहरे पर फेशियल करना शुरू कर दे। हालंकि फेशियल या डी-टैन ट्रीटमेंट करा सकती हैं। ऐसा करनें से आपके चेहरे की टैनिंग पूरी तरह से हट जाएगी और चेहरा चमक जाएगा।



