कच्ची कॉलोनियां: ​बिजली मीटर को लेकर सीएम ​आ​तिशी ने किया बड़ा ऐलान

0
259

Electricity Meter: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी सरकार ने कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कच्ची कॉलोनी में पिछले एक साल से लोगों को बिजली कनेक्शन नहीं मिल रहे थे। बिजली कनेक्शन के लिए लोगों से दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (डीडीए) का नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) मांगा जा रहा था। जिससे लोग परेशान हो गए थे। मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अब दिल्ली की कच्ची कॉलोनी में रहने वाले लोगों को बिजली कनेक्शन लेने के लिए डीडीए के एनओसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। हालांकि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 1 अक्टूबर को ही दिल्ली की 101 वैध की गई कॉलोनी में बिजली कनेक्शन देने की मंजूरी दे दी थी।

ये भी पढ़े…

​आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से की पहली मुलाकात

आतिशी ने कहा कि दिल्ली में 1731 कच्ची कालोनियां हैं। पहले इन कॉलोनी में विकास कार्य नहीं होते थे। लेकिन जब से दिल्ली में आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से पानी व सीवर लाइन डालने के साथ सड़कें बनाने का काम किया गया है। लेकिन कच्ची कॉलोनियों में 1 साल से लोग बिजली कनेक्शन के लिए परेशान हैं। क्योकि भाजपा के अधीन काम करने वाली एजेंसी डीडीए का आदेश आया था कि डीडीए से एनओसी के बिना किसी को बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा।

आतिशी ने कहा कि बिजली कनेक्शन के नाम पर रिश्वत ली जा रही थी। लोग मुझसे मिले थे और उन्होंने अपनी समस्याएं रखी थी। अब उन्हें एनओसी की बिना भी बिजली कनेक्शन मिलेगा। भाजपा की डीडीए परेशान नहीं कर पाएगी। इसके लिए डिस्कॉम को आदेश दे दिया गया है कि बिना एनओसी के बिजली मीटर सभी को दिया जाएगा। ​जाहिर है की कच्ची कॉलोनियों में कनेक्शन मिलने से लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here