​आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से की पहली मुलाकात

0
210

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। आतिशी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री से उनकी यह पहली मुलाकात थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आतिशी उनकी उत्तराधिकारी बनी। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं। 21 सितंबर को आतिशी ने दिल्ली के सीएम पद को संभाला था। इससे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं। हालांकि दिल्ली में फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना प्रस्तावित है।

​सीएम बनने के बाद आतिशी ने कहा
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा 17 सितंबर को सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता चुनाव गया था। उसी के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का पद संभाला था। उन्होंने दिल्ली सचिवालय में पदभार ग्रहण करते वक्त दो कुर्सियां लगाई थीं। एक पर वह खुद बैठती हैं और दूसरा खाली रहता है। इनमे खाली कुर्सी बड़ी है। आतिशी ने पदभार संभालने के बाद कहा था कि चार महीने बाद इस कुर्सी पर अरविंद केजरीवाल को बिठाएंगे। जिस तरह राजा दशरथ के पुत्र भरत ने भगवान श्रीराम के खड़ाऊं रखकर काम किया वैसे ही मैं अगले चार महीने तक मुख्यमंत्री का पद संभालूंगी। उन्होंने ये भी कहा था कि आज मेरे मन की वही व्यथा है जो भरत की थी जब भगवान श्रीराम 14 वर्ष के लिए वनवास गए थे।

ये भी पढ़े…

दिल्लीवासी इस साल भी नहीं फोड़ पाएंगे पटाखे,सरकार ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आतिशी की सबसे बड़ी चुनौती
सीएम बनने के बाद आतिशी की सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को चौथी बार दिल्ली की सत्ता में वापसी कराने की है। इस बात को ध्यान में रखते हुए वह अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। ताकि अरविंद केजरीवाल को फिर से सीएम बनाना संभव हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here