
अगर आप दूध वाली चाय के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। तो ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छी बात नही है। आप दूध वाली चाय को एक बेहद ही शानदार चाय के साथ रिप्लेस कर सकते हैं। जो आपकी हेल्थ को कई शानदार फायदे देगी और आपको कई रोगों से भी दूर रखेगी। ये चाय है, अजवाइन की चाय। इस चाय के सेवन से आपका वजन तो तेजी से कम होगा ही साथ ही दूसरे फायदे भी मिलेंगे। में फाइबर, पोटेशियम और विटामिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अजवाइन के सेवन से पाचन से जुड़ी परेशानी, मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने और सांस संबंधित समस्याओं से राहत मिलती है। लेकिन, फायदों के साथ इसके कुछ नुकसान भी हैं तो आइये जानते हैं अजवाइन की चाय से क्या फायदे और क्या नुकसान है।
क्या कहते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह खाली पेट अजवाइन की चाय पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई औषधीय गुण शामिल होते हैं। जो पाचन तंत्र को मजबूत करने वह वजन कम करने, और रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसी के साथ अजवाइन की चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन इसे अधिक मात्रा में ना पीयें इसे नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।
अजवाइन की चाय पीने के फायदे
1. जब आप सुबह खाली पेट अजवाइन वाली चाय का सेवन करते हैं। तो आपके पाचन को सही रखने में सहायता करती है। अजवाइन नेचुरल तरीके से आपके पाचन को सही बनाए रखती है। ये डाइजेस्टिव एजाइम्स स्टिम्यूलेट करती हैं। जिससे गैस, ब्लोटिंग, अपच, पेट संबंधित परेशानियों को भी सही करने में मदद करती है। पाचन को भी बूस्ट करती है। जिन्हें गैस और एसिडिटी की समस्या रहती है। उन्हें सुबह अजवाइन वाली चाय पीने से राहत मिलती है। और कब्ज की समस्या को भी दूर रखती है।
2. अजवाइन की चाय का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ज्यादा वजन वाले लोगों को सुबह अजवाइन की चाय जरूर पीनी चाहिए। इससे आपका वजन घटता है। अगर आपका वजन ज्यादा है। तो आपको दूध की चाय नहीं पीनी चाहिए। अजवाइन की चाय पीने से कुछ ही समय में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
ये भी पढ़े…
झड़ते बालों से हैं परेशान तो लें पर्याप्त डाइट, न करें हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर भरोसा
3. अजवाइन की तासीर गर्म होती है। इसलिए अस्थमा के मरीजों के लिए ये दवा का काम करती है। अजवाइन की चाय के सेवन से अस्थमा के मरीज को मदद मिलती है। अजवाइन ब्रोन्कोडायलेटर के रूप में काम करता है। अगर अस्थमा का मरीज रोजाना नियमित तौर पर अजवाइन का सेवन करता है। तो इससे अस्थमा से जुड़ी परेशानी में राहत मिलती है।
4. अजवाइन की चाय को पीने से तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसको पीने से बॉडी को एनर्जी महसूस होती है। जिसके कारण शरीर की थकान दूर हो जाती है। अजवाइन की चाय पीने से नींद में भी सुधार होता है। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से सिरदर्द की समस्या में भी दूर हो जाती है।
कितने कप पीनी चाहिए अजवाइन की चाय
अजवाइन की चाय एक दिन में कितनी पीना चाहिए इसकी कोई तय डोज नहीं है। ये मौसम और आप पर निर्भर करता है की एक दिन में अजवाइन की कितनी चाय का सेवन करना चाहिए। लेकिन, हो सके तो दिन में 2-3 कप से ज्यादा इसका इस्तेमाल ना करें। अगर आप गर्मी के दिनों में इसका सेवन कर रहे हैं, तो इसे एक दिन में 1-2 कप ही पीना चाहिए और आगर आप इसे ठंड में पी रहे हैं तो 2-3 कप ही पीयें। इसकी चाय ज्यादा पीने से आपको उल्टी, मितली, डायरिया की समस्या हो सकती है और अगर आप कोई दवाई खाते हैं तो इसे पीने से पहले डॉक्टर की राय जरूर लें।
अजवाइन की चाय पीने से होने वाले नुकसान
1. अजवाइन की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्भावस्था और स्तनपान के दौरान इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्भपात या अन्य जटिलताओं का खतरा बढ़ सकता है।
2. हाइपर एसिडिटी होने पर और अगर आपको अजवाइन से एलर्जी हो तो ये चाय पीने से परहेज करें। अजवाइन की चाय पीने के फायदे तो हैं, लेकिन इसके नुकसान भी हैं।
3. अजवाइन की चाय से उल्टी, मतली, और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
4. इससे एलर्जी होने पर सर्दी, रैशेज, या पित्त की समस्या हो सकती है।
5. अजवाइन में थाईमोल होता है जिससे उल्टी, चक्कर, और बेहोशी की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़े…
6. इस चाय को ज्यादा मात्रा में पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
7. यह सीने में जलन का कारण भी बन सकती है।
8. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो अजवाइन की चाय ज्यादा नहीं पीना चाहिए।
9. अधिक मात्रा में अजवाइन की चाय पीने से पेट में जलन, गैस और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
10. कुछ लोगों को अजवाइन से एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोगों को अजवाइन की चाय से बचना चाहिए। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, सूजन और सांस लेने में तकलीफ शामिल हैं।



