वापस लाना चाहते है निखार, तो करें शहद का इस्तेमाल

0
107
पूजा

Honey Face Pack Glowing Skin: बदलते मौसम के कारण हमारी त्वचा पर काफी प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों की त्वचा संवेदनशील होती है। और वे मौसम में बदलाव के प्रति अधिक प्रतिक्रियाशील होते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में ज्यादातर महिलाएं हर वक्त हसीन दिखना चाहती हैं। लेकिन ड्राइनेस, तैलीयता, सनबर्न, रूखापन, धूल, पॉल्यूशन जैसी परेशानियों के कारण त्वचा बेजान नजर आने लगती है। अगर आप भी फिल्मी सितारों की तरह खूबसूरत दिखना चाहते है। तो आप शहद का इस्तेमाल करके फिर से आपका चेहरा बॉलीवुड हीरोइन जितना ग्लोइंग हो जाएगा।

शहद
हनी एक प्राकृतिक पदार्थ है। जो त्वचा के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं। जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। जो त्वचा को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। शहद त्वचा को मॉइस्चराइज़ वे नमी को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे त्वचा मुलायम और कोमल बनी रहती है।

शहद की मदद से तैयार करें फेस पैक
डेढ़ चम्मच शहद दो चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर एक चम्मच गुलाबजल आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल इन सभी चीजों को एक कटोरी में मिक्स कर लें और फेस पैक तैयार कर लें। अब चेहरे को अच्छी तरह पानी से धो। इससे धूल और गंदगी साफ हो जाएगी। अब इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें और करीब आधे घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें। अब चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर क्लीन कर लें। जिन लोगों की स्किन ऑयली है। उनके लिए वॉटर बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना जरूरी है। आप इसे हफ्ते में 3 बार लगाएंगे तो काफी है। आप चाहें तो इस नेचुरल फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

शहद और दूध का फेस पैक
इसके इस्तेमाल के लिए आपको 2 चम्मच शहद में 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर लगाना है। कच्चा दूध चेहरे के कालेपन को दूर करेगा। वहीं शहद चेहरे पर नमी बरकरार रखेगा। पैक लगाने के 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

हनी फेस पैक के फायदे
शहद से बने फेस पैक से आपकी स्किन ग्लोइंग और हाइड्रेट रहती है। जो लोग
ऑयली स्किन, त्वचा की चिपचिपाह और पसीने की गंदगी से परेशान रहते हैं। उनके लिए ये फेस पैक काफी कारगर है। को चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

ये भी पढ़े…

वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखना ​चाहती है, तो इस तरह करें त्वचा की देखभाल

शहद का उपयोग त्वचा की कई समस्याओं के इलाज के लिए किया जा सकता है, जैसे कि मुंहासे, एक्जिमा और सोरायसिस। यह त्वचा की जलन को कम करने और घावों को भरने में भी मदद कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here