
Ghaziabad: देखें जमाने के रंग हजार..मुहब्बत के दुश्मन घूमे सरे बाजार। जी हां आज वैलेंटाईन डे है। मुहब्बत के इजहार का दिन..लेकिन इजहारे मुहब्बत की गुस्ताखियां यदि करेंगे तो सरे राह मुहब्बत के दुश्मन भी घूम रहे हैं यानी लाठी डंडे का सामना भी करना होगा। न तो मुहब्ब्त का इजहार रूकता है और न ही मोरल पुलिसिंग। यानी मोरल पुलिसिंग की ये पहली घटना नहीं है। और वेलेटाईन डे के दिन तो ऐसे लोगों को मानो खुली छूट मिल जाती है कानून हाथ में लेने की।
पटना से लेकर गाजियाबाद तक ऐसी घटनायें सामने आयी हैं। आज गाजियाबाद में कुछ संगठन के लोग लाठी डंडा लेकर पार्कों में पहुंचे। उनका कहाना है। कि आज वैलेंटाइन डे पर पार्क में आए कई प्रेमी जो घर में बिना किसी को बताए घर से आपने प्रेमी से मिलने आ रही जिसे इनकी रंग बाजी खुले आम दिख रही है। उन्होंने वहां बैठे
कई युवाओं से पूछताछ की इस विषय पर और संगठन से जुड़े युवाओं ने दावा किया कि वैलेंटाइन वीक पर वह हर जोड़े जो पार्क में आएंगे उसके आधार कार्ड चेक करेंगे और जरूरत पड़ी तो उनके परिजनों से बात करेंगे। जो प्यार से मानेगा तो ठीक नहीं तो लाठी से इलाज करेंगे। ऐसे लोगों के खिलाफ अब गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा इनका वीडियो वायरल होने के बाद हुआ है। खुद वहां के चौकी इंचार्ज ने मुकदमा दर्ज कराया है।
ऐसा ही नजारा पटना में भी देखा गया जहां वैलेंटाइन डे पर लड़के और लड़कियां एक पार्क में पहुंचे थे। इस दौरान वहां लठ लेकर घूम रहे भवानी सेना के सदस्यों को देखा तो लड़के-लड़कियां भाग निकले। दरअसल, हिंदू संगठन शिव भवानी सेना के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न पार्कों में लाठी-डंडों के साथ पार्क में घूम रहे है।
ये भी पढ़े…
इन दिनों वैलेंटाइन वीक की बहार, लाल गुलाब के साथ बढ़ी एक और फूल की डिमांड
इसके अलावा गाजियाबाद और पटना की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जब पार्क में जाकर इस वायरल वीडियो की जांच की गई तो पुलिस को जानकारी मिली की कुछ लोगों ने पार्क में बैठे लोगों को तंग और परेशान किया। इन लोगों ने इतना ही नहीं बल्कि वहां बैठे लोगों को धमकी भी थी। इसी के दौरान चौकी इंचार्ज नीति खंड बृजपाल सिंह की तहरीर पर थाना इंदिरापुरम में मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले पर ACP ने कहा
दरअसल हिंदू संगठन से जुड़े विपिन गुर्जर अपने कुछ साथियों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर स्वर्ण जयंती पार्क पहुंचे थें। वहां उन्होंने बैठे युवाओं से पूछताछ की थी और उनको तंग किया जा रहा था। अगर वैलेंटाइन डे पर यह का माहौल खराब करोगे तो प्यार से नहीं तो लाठी से इलाज करेंगे। यही घटना का वीडियो वायरल हुआ था।


