
Hair Fall Diet Tips: बालों का झड़ना एक आम समस्या है। जो किसी को भी हो सकती है। इसकी वजह है। हार्मोनल परिवर्तन, तनाव, पोषण की कमी और प्रदूषण के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए सही देखभाल के साथ-साथ सही पोषण भी बहुत जरूरी है। आपकी डाइट में कुछ खास फूड आइटम्स को शामिल करके आप बालों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। आइए जानते हैं बालों को झड़ने से रोकने के लिए बेहतरीन फूड्स क्या है।
अंडा
अंडे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। हमारे बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं। और अंडे में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा, बायोटिन बालों के विकास को बढ़ावा देता है। और बालों के झड़ने को कम करता है। अंडे में मौजूद जिंक और सेलेनियम भी बालों को चमकदार बनाता है।
अंडे का उपयोग कैसे करें
अंडे का उपयोग करना एक असान तरीका है। आप पहले एक अंडे को फेंट लें और इसे अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। फिर 30 मिनट बाद इसे आप धो लें।
पालक
पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है। जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। पालक में आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्व होते हैं। जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। आयरन की कमी से बालों का झड़ना बढ़ सकता है। और पालक इस कमी को पूरा करने में मदद करता है। विटामिन-सी शरीर में आयरन के अब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है। जबकि विटामिन-ए सीबम का प्रोडक्शन करता है। जो स्कैल्प को मॉइश्चराइज रखता है। और बालों को स्वस्थ बनाता है।
पालक का उपयोग कैसे करें
पालक को अच्छी तरह से धों लें फिर मिक्सर में पीसकर पालक का रस निकालकर इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। 30 मिनट बाद इसे धो लें।
ये भी पढ़े…
वैलेंटाइन डे पर खूबसूरत दिखना चाहती है, तो इस तरह करें त्वचा की देखभाल
शकरकंद
शकरकंद बीटा-कैरोटीन का एक अच्छा सोर्स है। जो शरीर में विटामिन-ए में बदल जाता है। विटामिन-ए सीबम के प्रोडक्शन को बढ़ाता है। जो स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखता है। और बालों को स्वस्थ बनाता है। शकरकंद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।
एवोकाडो
एवोकाडो हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और विटामिन-सी से भरपूर होता है। विटामिन-ई एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है। जो स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स बालों को मॉइश्चराइज और चमकदार बनाते हैं। आप एवोकाडो को सलाद, स्मूदी या हेयर मास्क के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
नट्स और सीड्स, जैसे बादाम, अखरोट, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक और सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं। और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। हालांकि अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड बालों को चमकदार और मजबूत बनाता है। जिंक बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है।





