कैसे अस्तित्व में आया बिहार… बिहार दिवस कब से मनाते हैं, जानें इसका ​इतिहास

0
262

 

वर्षा वर्मा

 

Bihar Diwas 2025:  आज बिहार दिवस है। यानी 22 मार्च। बिहारवासियों के लिए बेहद खास और गर्व का दिन है। पूरे राज्य में और देश दुनिया में जहां भी बिहारी मूल के लोग बसे हुए हैं, धूमधाम से बिहार दिवस मना रहे है।

 

दरअसल, 22 मार्च 1912 को बंगाल प्रेसिडेंसी से अलग होकर बिहार नया राज्य बना था। इसके बाद वर्ष 1935 में बिहार से अलग होकर उड़ीसा अस्तित्व में आया था जिसे अब ओडिशा कहते हैं। वहीं, 2000 में एक बार फिर बिहार का विभाजन हुआ और आदिवासी आबादी और संस्कृति बहुल झारखंड प्रदेश अस्तित्व में आया। जिस तर्ज पर बंगाल से भाषा के आधार पर बिहार अलग हुआ। उसी तर्ज पर 1935 में ओडिशा बिहार से अलग हो गया और वर्ष 2000 में झारखंड भी अपने अस्तित्व में आया।

लेकिन, 22 मार्च 1912 बिहार के अस्तित्व में आने को लेकर हर वर्ष बिहार दिवस मनाया जाता रहा है। मगर इसका दायरा सीमित था। परन्तु वर्ष 2011 से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके आयोजन को विस्तार दिया और कई कार्यक्रमों और आयोजनों के साथ इस दिन का आधिकारिक उत्सव शुरू करवाया। इस बार ‘उन्नत बिहार, विकसित बिहार’ की थीम पर इस बार बिहार दिवस मनाया जा रहा है और प्रदेश के सभी जिलों में इससे संबंधित कार्यक्रम हो रहे हैं, पटना के गांधी मैदान में मुख्य आयोजन है।

 

ये भी पढ़े…

खेती के लिए बेस्ट है बीन्स की ये किस्म, यहां से आसानी से खरीदें बीज

 

 

हालांकि प्राचीन भारत से लेकर आधुनिक भारत में बिहार का बहुत ही महत्व रहा है। इतना ही नहीं बिहार को लोकतंत्र की जननी भी माना जाता है। बिहार को बुद्ध व महावीर की भुमि के नाम से भी जाना जाता है। यहां स्थित प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पूरे विश्व में अपनी विद्वता और ज्ञान के लिए प्रसिद्ध है। बिहार ऐतिहासिक रूप से बहुत ही समृद्ध है। यह कलात्मकता, साहित्यिक और आध्यात्मिक धरोहरों को अपने में समेटा हुआ है। बिहार की धरती हजारों सालों से पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करता है। बिहार में हमें विभिन्न संस्कृतियां, रीति-रिवाज, भाषा, बोलियां और कला परंपराओं का संगम दिखता है। जो कि पूरे भारत में अपनी एक अलग पहचान बनाती है।

 

मुख्यभूमि नीतीश कुमार ने दी बिहारवासियों को बधाई
बिहार दिवस के उपलक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं, हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here